बिहार में आज बारिश का अलर्ट नहीं, पर मौसम के दो रंग, दिन में तेज धूप, तो रात में हल्की ठंड का अहसास


Last Updated:

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम साफ हो गया है. आज सप्तमी पर पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहेगा. दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास होगा. वहीं, सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी. मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

बिहार में बारिश का अलर्ट नहीं, दिन में खिलेगी धूप तो रात में महसूस होगी ठंडZoom

बिहार वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

पटना: बिहार में मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है. इसके चलते राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव आ चुका है. आज 17 अक्टूबर को दुर्गा पूजा की सप्तमी है. इस खास मौके पर सभी पूजा पंडालों के पट खुल चुके हैं. बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन और घूमने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं. आज राज्य के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

दिन में गर्मी और रात में सुहावना मौसम

  • राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में आज दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी. तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी और उमस का अहसास हो सकता है. हालांकि, सुबह और रात के वक्त हल्की ठंडक महसूस होगी. कई इलाकों में सुबह के समय हल्का कुहासा भी देखा जा रहा है.
  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिन में धूप तेज रहने से गर्माहट बनी रहेगी, जबकि देर शाम पूजा घूमने जाने वाले लोगों को सुहावने मौसम से राहत मिलेगी.

उत्तर बिहार में कैसा रहेगा हाल?

  • डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग ने 17 से 21 अक्टूबर तक का नया बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, 18 और 19 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
  • इस दौरान उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 27 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. कृषि विभाग ने इस मौसम को किसानों के लिए बेहद उपयोगी बताया है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेत तैयार कर लें. साथ ही सरसों, मटर और मसूर की बुआई का काम शुरू कर सकते हैं.

क्यों बदल रहा है मौसम का मिजाज?

  • बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून 14 अक्टूबर को पूरी तरह विदा हो चुका है. मानसून के लौटने के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां लगभग थम जाती हैं. साफ आसमान की वजह से दिन में धूप सीधे जमीन पर पड़ती है, जिससे तापमान ज्यादा बना रहता है. इसके विपरीत रात के समय जमीन की गर्मी तेजी से बाहर निकलती है. जिससे रात और सुबह के तापमान में गिरावट आती है और हल्की ठंड महसूस होने लगती है.

राजधानी पटना का हाल

  • पटना में आज सप्तमी के दिन मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा. दिन के समय तेज धूप निकलेगी जिससे गर्मी का अहसास होगा. वहीं, सुबह और रात के समय हल्की ठंडक घुली रहेगी. पटना में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहने की उम्मीद है.

अक्टूबर में बारिश की कमी

  • इस साल अक्टूबर महीने में बारिश की कमी साफ तौर पर दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने अब तक सामान्य रूप से 45.5 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. इसकी तुलना में केवल 24 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज हुई है, जो सामान्य से करीब 45 फीसदी कम है.
  • बीते दिन यानी 16 अक्टूबर के तापमान की बात करें तो कैमूर सबसे गर्म जिला रहा. जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पूर्वी चंपारण में 34.6 डिग्री, नालंदा में 34.5 डिग्री, गया में 32.8 डिग्री, पटना में 32.7 डिग्री, भागलपुर में 32.6 डिग्री और दरभंगा में 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.



Source link