एकता कपूर की ‘कहानी घर घर की’ के 26 साल पूरे, मेकर्स ने खास वीडियो शेयर कर ताजा कीं पार्वती भाभी और ओम की यादें

एकता कपूर की ‘कहानी घर घर की’ के 26 साल पूरे, मेकर्स ने खास वीडियो शेयर कर ताजा कीं पार्वती भाभी और ओम की यादें


Last Updated:

एकता कपूर के सुपरहिट धारावाहिक ‘कहानी घर घर की’ ने रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं. साक्षी तंवर और किरण करमरकर स्टारर इस शो ने भारतीय टेलीविजन पर फैमिली ड्रामा की परिभाषा बदल दी थी और पार्वती भाभी के किरदार से हर घर में अपनी खास पहचान बनाई थी.

Zoom

नई दिल्ली: इंडियन टेलीविजन के इतिहास का सबसे पॉपुलर और फैमिली ड्रामा शो ‘कहानी घर घर की’ अपनी रिलीज के 26 साल पूरे कर चुका है. एकता कपूर के इस आईकॉनिक शो ने साल 2000 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था और दर्शकों के दिलों पर राज किया था.

इस खास मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके पुरानी यादों को ताजा किया है और फैंस का शुक्रिया अदा किया है.

26 साल बाद भी कायम है शो का जादू

मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है. इसमें सीरियल के मुख्य कलाकारों की झलकियां और कहानी के यादगार लम्हे दिखाए गए हैं. पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि 26 साल बाद भी इस शो की लिगेसी उतनी ही शानदार है. इस धारावाहिक ने इंडियन टेलीविजन पर फैमिली ड्रामा की पूरी परिभाषा बदल दी थी और ऐसे पल दिए जिन्हें लोग आज भी नहीं भूले हैं.

पार्वती भाभी का वो यादगार रोल

यह टीवी सीरियल 16 अक्टूबर 2000 को स्टार प्लस पर शुरू हुआ था और 9 अक्टूबर 2008 तक सफलता के साथ चला. इस शो में साक्षी तंवर, किरण करमरकर, गौतम चौधरी और आनंद काले जैसे बेहतरीन कलाकारों ने काम किया था. साक्षी तंवर ने पार्वती के रोल से हर घर में अपनी खास जगह बनाई थी. उन्हें एक आदर्श बहू, पत्नी और पूरे परिवार को जोड़कर रखने वाली धुरी के रूप में बहुत प्यार मिला. वहीं किरण करमरकर ने ओम अग्रवाल का रोल निभाया था, जिन्हें एक आदर्श बेटे के रूप में दिखाया गया था.

मारवाड़ी परिवार की कहानी

इस टीवी सीरियल की पूरी कहानी एक मारवाड़ी जॉइंट फैमिली यानी अग्रवाल परिवार के इर्द-गिर्द घूमती थी. इसमें विश्वनाथ अग्रवाल के बेटों और उनके परिवार के आपसी रिश्तों को दिखाया गया था. शो में प्यार, त्याग, पारिवारिक साजिशों और गलतफहमियों के समाधान को बहुत ही इमोशनल तरीके से पेश किया गया था. यह भारतीय टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सुपरहिट शोज़ में शामिल है. अगर आप इस शो को फिर से देखना चाहते हैं तो इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं.



Source link