Last Updated:
Madan Rathore Viral Statements : पंचायत चुनाव के बीच राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के एक बयान से पूरे सूबे में सियासी तूफान आ गया है. राठौड़ ने यह बयान पाकिस्तान को लेकर दिया है. राठौड़ का बयान सोशल वीडियो पर वायरल होते ही कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि BJP वालों की रग-रग में देशद्रोह भरा है. जानें क्या कहा था मदन राठौड़ ने और कांग्रेस ने उस पर और क्या प्रतिक्रिया दी है.
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है.
जयपुर. राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान के बाद सूबे में सियासी बवाल मच गया है. कांग्रेस ने राठौड़ के इस बयान को लपकते हुए बीजेपी पर ताबड़तोड़ आरोपों की बौछार कर दी है. कांग्रेस ने राठौड़ के बयान वाले वीडियो को ट्वीट कर कहा कि BJP का पाकिस्तान प्रेम फिर सामने आया है. BJP वालों की रग-रग में देशद्रोह भरा है. वहीं राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा का ये पाकिस्तानी प्रेम न सिर्फ हमारे वीर जवानों की शहादत और करोड़ों भारतीयों का अपमान है, बल्कि देशद्रोह है.
दरअसल मदन राठौड़ ने जयपुर में 15 अक्टूबर को भाजपा मुख्यालय परआयोजित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया था. राठौड़ ने कहा था कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो भारत पड़ोसी होने के नाते पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा. राठौड़ ने इसके लिए पड़ोसी धर्म का हवाला देते हुए तर्क दिया कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी मुल्क है और उस नाते भारत उसका साथ निभाएगा.
कांग्रेस बोली- BJP वालों की रग-रग में देशद्रोह भरा है
उसके कुछ देर बाद राठौड़ का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई. कांग्रेस ने रात को ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राठौड़ का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि BJP का पाकिस्तान प्रेम फिर सामने आया. राजस्थान BJP के अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है अगर अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ है. जी हां BJP उसी पाकिस्तान का साथ देगी जिसने भारत के नागरिकों की हत्या करवाई. BJP वालों की रग-रग में देशद्रोह भरा है.

राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एक्स पर उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इतिहास गवाह है कि भाजपा हमेशा राष्ट्र-विरोधी ताकतों के साथ रही है. दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा के रग-रग में पाकिस्तान बसा है. ये लोग देशद्रोही हैं. बयान पर बवाल मचने पर मदन राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने जो बात कही थी वह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में कही थी. लेकिन मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया. यह बिल्कुल भी उचित नहीं है. बहरहाल राठौड़ का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कांग्रेस पूरी तरह से बीजेपी पर हमलावर होने के मूड में नजर आ रही है.