शिमला. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा, मनाली और कांगड़ा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में 15 अक्तूबर को को ताजा बर्फबारी से प्रदेशभर में ठंड बढ़ गई है. इस दौरान निचले एवं मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई. बर्फबारी के चलते लाहौल स्पीति के केलांग में न्यूनतम पारा -1.7 डिग्री तक लुढक गया है.
चंबा में पत्थर गिरने से एक गाड़ी खाई में गिर गई और महिला की मौत हो गई. लालौह स्पीति में शिंकुला और लेह मनाली हाईवे पर बर्फबारी के चलते बड़ी संख्या में सैलानी और गाड़ियां फंस गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने रेस्क्यू किया. शुक्रवार को प्रदेशभर में धूप खिली है और लाहौल घाटी में वादियां धूप के बीच चांदी सी चमक रही हैं.
शुक्रवार को शिमला के मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि बीते 12 घंटे में मनाली के कोठी में 26.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा, चंबा के जोत में 20.0, मंडी के पंडोह में 20.0, कुकुमसेरी में 18.5 और मनाली में 17.0 एमएम बरसात हुई है.
खबरों के मुताबिक, पांगी घाटी के सुरल में तीन इंच बर्फ दर्ज की गई, जबकि साच दर्रे में लगभग एक फुट बर्फबारी हुई. सुरक्षा के लिहाज से साच दर्रे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. खराब मौसम और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने कहा कि शिंकु ला, बारालाचा ला और कुंजुम ला की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है.
अटल टनल के नार्थ पोटर्ल पर बर्फबारी.
लाहौल घाटी में लोगों को एडयवाजरी
मनाली की अटल टनल के पास ताजा बर्फबारी.
पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
हिमाचल में अगले पांच दिन मौसम साफ रहेगा.
तापमान में आ सकती है गिरावट
शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मौसम की गतिविधियां कम होने के बाद मैदानी और मध्यवर्ती जिलों में तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 16 और 17 अक्टूबर को तापमान सामान्य से कुछ कम रह सकता है. 18 अक्टूबर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने का पूर्वानुमान है.