Traffic Alert: मंडी हाउस से अशोक रोड तक, दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, 16 को इन 21 रूटों पर जाने से बचें

Traffic Alert: मंडी हाउस से अशोक रोड तक, दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, 16 को इन 21 रूटों पर जाने से बचें


होमताजा खबरDelhi

Traffic Alert: मंडी हाउस से अशोक रोड तक, 16 को इन 21 रूटों पर जाने से बचें

Last Updated:

दिल्ली के सेंट्रल पार्क में आज होने वाले सीजेपी के तिरंगा मार्च के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. मंडी हाउस से अशोक रोड और अन्‍य रूटों पर दोपहर 3 बजे से 21 रूटों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. इन रूटों पर ट्रैफ‍िक डायवर्जन लागू हो सकता है.

Zoom

आज सीजेपी के त‍िरंगा मार्च के चलते 21 रूटों पर ट्रैफ‍िक डायवर्ट हो सकता है. (फाइल फोटो)

दिल्ली के सेंट्रल पार्क में आज 16 अक्टूबर को सीजेपी का तिरंगा मार्च है. कॉकरोच जनता पार्टी की लहरा दो तिरंगा यात्रा के चलते दिल्ली में आज ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. शुक्रवार को कनॉट प्लेस होने वाले इस मार्च के चलते कई जगहों पर रूट डायवर्जन भी किया जा सकता है. पुलिस का कहना है कि दोपहर 3 बजे से 21 प्रमुख सड़कों पर जाने से बचें.

ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें. सीजेपी के सेंट्रल पार्क, इनर सर्कल, कनॉट प्लेस में हो रहे मार्च को देखते हुए अतिरिक्त समय रखें. जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. स्थिति के मुताबिक आज डायनामिक ट्रैफिक डायवर्जन भी लगाए जा सकते हैं.

दोपहर 3 बजे से इन सड़कों पर लागू होगा डायवर्जन

  1. संसद मार्ग
  2. बाबा खड़क सिंह मार्ग
  3. शहीद भगत सिंह मार्ग
  4. पंचकूलां रोड
  5. बसंत लेन
  6. चेल्म्सफोर्ड रोड
  7. मिंटो रोड
  8. बाराखंबा रोड
  9. कस्तूरबा गांधी मार्ग
  10. जनपथ
  11. रेल भवन
  12. रफी मार्ग
  13. ‘सी’ हेक्सागोन
  14. मंडी हाउस
  15. पटेल चौक
  16. विंडसर प्लेस
  17. गोले डाक खाना
  18. अशोक रोड (जीपीओ से ‘सी’ हेक्सागोन तक)
  19. तिलक मार्ग
  20. टॉल्स्टॉय मार्ग
  21. सिकंदरा रोड

धारा 163 लागू, दिपके और पुलिस में चल रहा विवाद

बता दें कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके और पुलिस के बीच सेंट्रल पार्क में भीड़ इकठ्ठा करने को लेकर विवाद चल रहा है. पार्टी ने लोगों से शाम 5 बजे तिरंगे झंडे लेकर वहां इकट्ठा होने की अपील की है.

जबकि पुलिस ने लोगों से इस प्रस्तावित मार्च से दूर रहने की अपील की है क्योंकि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में धारा 163 बीएनएसएस के तहत निषेधात्मक आदेश लागू हैं. इनका मकसद शांति बनाए रखना और जान-माल की सुरक्षा करना है. आदेश तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि पुलिस ने कहा है कि वह चुनिंदा लोगों को किसी उपयुक्त जगह पर तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान गाने की सुविधा दे सकती है.

पार्क रहेगा बंद

एनडीएमसी ने पुलिस को सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रहेगा. अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की गई है.
अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताते हुए लोगों से तिरंगा लेकर मार्च में शामिल होने की अपील की है.

यात्रियों के लिए अहम सलाह

  1. अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और अतिरिक्त समय रखें.
  2. जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें.
  3. जगह पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
  4. सड़क के किनारे गाड़ी न खड़ी करें; केवल निर्धारित पार्किंग का उपयोग करें.
  5. . यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल चेक करते रहें.



Source link