Last Updated:
अमेठी की गौरीगंज नगर पालिका में बेहतर विकास कार्य किए जा रहे हैं. अमृत सरोवर, पार्क, चौड़ी सड़कें और जल निकासी के लिए नालों का निर्माण हो रहा है. नगर पालिका को हाईटेक बनाने की तैयारी है. अमेठी जिले की गौरीगंज नगर पालिका 2015 में गठित हुई, नगर पालिका करीब 11 साल पुरानी है, नगर पालिका परिषद की तरफ से अमेठी जिले के गौरीगंज में विश्वुनदासपुर स्थित वार्ड में अमृत उद्यान की स्थापना की जा रही है. यहां पर करोड़ों रुपए खर्च कर एक सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं.
अमेठी: नगर को स्वच्छ बनाने के लिए विकास बेहद जरूरी है और अमेठी जिले की गौरीगंज नगर पालिका में शासन की मनसा अनुरूप बेहतर विकास कार्य किया जा रहा है नगर पालिका में अच्छी सड़के बेहतर पार्क अमृतसर ओवर के साथ सरकार की नगर विकास योजना के अंतर्गत लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है. जहां सुनियोजित तरीके से नगर पालिका को विकसित किया जा रहा है. भविष्य में कई ऐसे अन्य प्रोजेक्ट भी हैं जो नगर पालिका को हाईटेक बनाने में मददगार साबित होंगे.
11 साल पहले बनीं नगर पालिका
अमेठी जिले के गौरीगंज नगर पालिका की बात करें तो अमेठी जिले की गौरीगंज नगर पालिका 2015 में गठित हुई, नगर पालिका करीब 11 साल पुरानी है, नगर पालिका परिषद की तरफ से अमेठी जिले के गौरीगंज में विश्वुनदासपुर स्थित वार्ड में अमृत उद्यान की स्थापना की जा रही है. यहां पर करोड़ों रुपए खर्च कर एक सेल्फी प्वाइंट के साथ-साथ बाद अमृत सरोवर बनाया गया है. जहां आने वाले समय में नगर पालिका के लोग बोट का आनंद ले सकेंगे इसके साथ ही यहीं पर औषधि उद्यान भी स्थापित किया जा रहा है. जहां पर तुलसी एलोवेरा के साथ तमाम ऐसे औषधि पौधे तैयार किए जाएंगे जो घूमने वाले लोगों को भी काम आएंगे.
सड़के हो रही है बेहतर जल निकासी के लिए भी बना रहे नाले
अमेठी जिले के नगर पालिका में 25 वार्ड शामिल है मैं कई वार्ड में लाखों रुपए खर्च कर नगर पालिका की सड़कों को चौड़ीकरण शुद्धिकरण में शामिल किया गया है जिससे लोगों को यातायात में सुगमता मिल सके इसके साथ ही कहीं पर जल भराव ना हो इसके लिए नालों का निर्माण जल निकासी के लिए सभी प्रमुख वार्डों में किया जा रहा है. लोकल 18 से बााची करते हुऎ नगर पालिका के अधिकारी सुनील कुमार ने कहा की नगर पालिका में उपवन योजना के तहत पुरानी गौशाला में पार्क स्थापित किया जा रहा है. 2015 में नगर पालिका का गठन हुआ है. नगर पालिका अपने द्वितीय पंचवर्षीय कार्यकाल में है. यहां सुविधाओं का जो अभाव है उसे दूर किया जा रहा है. शासन का प्रत्येक वित्त वर्ष में एक सीमित बजट होता है. भविष्य में और दुकानों का निर्माण वेंडिंग जॉन कूड़ा निस्तारण प्रबंधन के साथ अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं. शासन की मनसा अनुरूप नगर पालिका को बेहतर और विकसित सुसज्जित नगर बनाया.