खेल नहीं अब करियर है, कराटे से नौकरी तक का मौका, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

खेल नहीं अब करियर है, कराटे से नौकरी तक का मौका, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर


Last Updated:

Palamu News: पलामू जिले के कराटे कच सुमित वर्मन ने बताया कि ये आमतौर पर आत्मरक्षा का माध्यम माना जाता है. लेकिन इसका दायरा इससे कहीं अधिक है. कराटे के अभ्यास से शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है. इसके साथ ही खिलाड़ी जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा साबित कर सकते है. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने से खिलाड़ियों को पहचान मिलने के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी मिलते है. कराटे के अलावा एथलेटिक्स, तैराकी और दूसरे खेलों में भी युवा अपना करियर बना सकते है.

Top Deals Inside

आज के दौर में खेल केवल मनोरंजन या शारीरिक फिटनेस तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह युवाओं के लिए करियर बनाने का एक बेहतर विकल्प भी बन रहा है. हालांकि, कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी परिवार की आर्थिक स्थिति और सहयोग की कमी के कारण बीच में ही खेल छोड़ देते है और दूसरे करियर की ओर रुख कर लेते है. जहां की सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और परिवार के सहयोग से खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है. पलामू जिले में भी युवा कराटे और अन्य खेलों के माध्यम से अपने करियर को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे है.

पलामू जिले के कराटे कच सुमित वर्मन ने बताया कि ये आमतौर पर आत्मरक्षा का माध्यम माना जाता है. लेकिन इसका दायरा इससे कहीं अधिक है. कराटे के अभ्यास से शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है. इसके साथ ही खिलाड़ी जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा साबित कर सकते है. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने से खिलाड़ियों को पहचान मिलने के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी मिलते है. कराटे के अलावा एथलेटिक्स, तैराकी और दूसरे खेलों में भी युवा अपना करियर बना सकते है.

उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में करियर को लेकर बढ़ती संभावनाओं पर प्रशिक्षकों का कहना है कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल का अभ्यास भी जारी रखना चाहिए. खिलाड़ियों को अपनी रुचि के अनुसार खेल का चयन करना चाहिए और प्रशिक्षित कोच के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करना चाहिए. शुरुआती स्तर पर जिला और राज्य की प्रतियोगिताओं में भाग लेना आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल कोटे के तहत नौकरी के अवसर भी उपलब्ध होते है.

आगे कहा कि रेलवे, बैंक और विभिन्न सरकारी विभागों में खिलाड़ियों की भर्ती खेल कोटे के माध्यम से की जाती है. हालांकि, इसके लिए संबंधित भर्ती की पात्रता, खेल उपलब्धियों, प्रमाणपत्रों और अन्य शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है. खिलाड़ियों को अपनी उपलब्धियों के आधिकारिक प्रमाणपत्र सुरक्षित रखने के साथ भर्ती से जुड़ी सूचनाओं पर भी नजर रखनी चाहिए.

भारत में खेलों को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में पलामू के युवाओं के लिए भी खेल को गंभीरता से अपनाने का अवसर है. सही प्रशिक्षण, निरंतर मेहनत और उचित मार्गदर्शन के सहारे खिलाड़ी न केवल खेल के मैदान में अपनी पहचान बना सकते हैं, बल्कि खेल कोटे के माध्यम से रोजगार की संभावनाएं भी तलाश सकते है.



Source link