इमरान खान ही नहीं, इन 7 फेमस सितारों के पास भी है डबल सिटिजनशिप, 5 वीं वाली तो अभी-अभी बनीं है मम्मी

इमरान खान ही नहीं, इन 7 फेमस सितारों के पास भी है डबल सिटिजनशिप, 5 वीं वाली तो अभी-अभी बनीं है मम्मी


Last Updated:

celebrities with dual citizenship: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस द्वारा देश छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद से हलचल मची है. जानिए उन 7 फेमस सितारों के बारे में जिनके पास विदेशी नागरिकता है, जिसमें पांचवें नंबर पर हाल ही में मां बनीं दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं.

Top Deals Inside

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में मुंबई पुलिस ने उन्हें देश छोड़ने का नोटिस जारी किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. दरअसल, कुछ दिन पहले मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में चीफ इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ एक प्रोटेस्ट हुआ था, जिसमें इमरान खान भी शामिल हुए थे. इसी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद पुलिस ने उनके पास (US) की सिटीजनशिप होने का हवाला देते हुए यह नोटिस भेजा है. इस बड़ी और चौंकाने वाली खबर के बीच, आइए जानते हैं ऐसे ही 7 फेमस सितारों के बारे में जिनके पास फॉरेन कंट्री की सिटिजनशिप है. इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर वह खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जो हाल ही में मम्मी बनी हैं: (फोटो साभार-IMDB)

इस लिस्ट की शुरुआत बॉलीवुड एक्टर इमरान खान से होती है. उनका जन्म अमेरिका के मैडिसन (विस्कॉन्सिन) में हुआ था. अमेरिकी मूल में जन्मे होने के कारण उनके पास अमेरिका की सिटिजनशिप और पासपोर्ट है. हाल ही में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आयोजित CJP के प्रोटेस्ट में शामिल होने पर मुंबई पुलिस ने उन्हें विदेशी नागरिक द्वारा वीजा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आधिकारिक नोटिस थमा दिया है.

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के पास लंबे समय तक कनाडा की सिटिजनशिप थी. इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा भी होती थी. हालांकि बाद में उन्होंने ऑफिशियल तरीके से इंडिया की सिटिजनशिप वापस हासिल कर ली है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास ब्रिटिश सिटिजनशिप है. उनकी मॉम सोनी राजदान ब्रिटिश मूल की हैं. इसी वजह से बर्थ के आधार पर आलिया के पास यूके का पासपोर्ट है, हालांकि वह इंडिया में ही रहकर अपनी फिल्में करती हैं.

खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के पास भी डबल सिटिजशिप है. कैटरीना का जन्म हांगकांग में हुआ था और उनके पास ब्रिटिश सिटिजनशिप है. फॉरेन सिटिजन होने के बावजूद वह हिंदी सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं.

अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाली दीपिका पादुकोण के पास डेनमार्क की सिटिजनशिप है. उनका जन्म कोपेनहेगन में हुआ था, जिस वजह से उनके पास डेनिस पासपोर्ट है. हाल ही में मदरहुड एंजॉय कर रही यह पॉपुलर एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती है.

फिल्म ‘रॉकस्टार’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली नरगिस फखरी के पास अमेरिका की सिटिजनशिप है. उनका जन्म और परवरिश अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई थी, और वह एक अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं.

बॉलीवुड में अपने बेहतरीन डांस और एक्टिंग से पहचान बनाने वाली नोरा फतेही के पास कनाडा की सिटिजनशिप है. उनका जन्म कनाडा के टोरंटो में हुआ था, जिस वजह से उनके पास कनाडियन पासपोर्ट है. वह मोरक्कन-कनाडियन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और वर्तमान में मुंबई में रहकर हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link