3 के बदले 6 ले गए अखिलेश यादव, इधर से अभय, राकेश और विनोद गए तो उधर से आए BJP के कई पूर्व विधायक

3 के बदले 6 ले गए अखिलेश यादव, इधर से अभय, राकेश और विनोद गए तो उधर से आए BJP के कई पूर्व विधायक


लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वक्त भले ही अभी बाकी हों. लेकिन सूबे में जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है. बीते बुधवार को अमेठी के गौरीगंज में भाजपा के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया. गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और कालपी विधानसभा सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा की सदस्यता हासिल की. वहीं गुरुवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में कई भाजपा और बसपा नेता सपा में शामिल हुए.

समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं के नाम
राजीव चन्ना – पूर्व विधायक, मुरादाबाद (भारतीय जनता पार्टी छोड़कर)
विनय कुराली – पूर्व विधायक, मेरठ (बहुजन समाज पार्टी छोड़कर)
मनमोहन सिंह सैनी – पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा)
भवानी भीख शुक्ला – ब्लॉक प्रमुख, कटरा बाजार, गोंडा (भारतीय जनता पार्टी छोड़कर
योगेंद्र नाथ मिश्रा – पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (कुंडा और बाबागंज, भाजपा छोड़कर)
केशव पासी – पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, बाबागंज (भारतीय जनता पार्टी छोड़कर)
आशीष प्रताप सिंह – पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सेवता, सीतापुर (बहुजन समाज पार्टी छोड़कर)
नरेश प्रताप सिंह – पूर्व जिला महासचिव, बुलंदशहर (बहुजन समाज पार्टी छोड़कर)
लक्ष्मण सैनी – पूर्व जिला अध्यक्ष, बुलंदशहर (बहुजन समाज पार्टी छोड़कर)
अंकित गौतम – जिला पंचायत सदस्य, बुलंदशहर (बहुजन समाज पार्टी छोड़कर)
चंद्रपाल सिंह – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, खुर्जा (बहुजन समाज पार्टी छोड़कर)
अक्षय मौर्या – (पुत्र- पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री बीपी मौर्या), हापुड़
योगेंद्र जाटव – पूर्व कोऑर्डिनेटर, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, मेरठ (बहुजन समाज पार्टी छोड़कर)
सुरेंद्र कुमार सैनी – पूर्व कोऑर्डिनेटर (मेरठ मंडल, बसपा), हापुड़ (बहुजन समाज पार्टी छोड़कर)
महेंद्र कुमार – सेवानिवृत्त पीपीएस (PPS) अधिकारी, गोंडा
कमलेश निरंजन – मुख्य ट्रस्टी, सरदार पटेल सेवा संस्थान, गोंडा (श्री महेंद्र कुमार की धर्मपत्नी)
आदित्य प्रकाश वर्मा – अवकाश प्राप्त आईपीएस (IPS) अधिकारी, हाथरस.

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि जितना अपमान, दुख, पीड़ा बढ़ रही है, उतना ही पीडीए परिवार बढ़ता जा रहा है. पीडीए आगे बढ़ेगा. पीडीए को रोकने वाले रोक नहीं पाएंगे. जो परिवार में आज सपा में शामिल हो रहा है और जुड़ रहा, उनका नाम सुनते ही अलग जोश देखने को मिला (भवानी भीख शुक्ला का जिक्र) उनका धन्यवाद आभार. इनके पांच बेटों के विशेष नाम हैं. इनके नाम कोई भूल नहीं सकता सनातनी लोग इनका नाम नहीं भूल सकते.

अखिलेश यादव ने आधार जोड़ने का दिया सुझाव
जो पॉलिटिकल लोग होते हैं, जहां बैठ जाएंगे वही जंतर मंतर है. अधर्मी कौन है, वो हारेगा. झूठ बोलने वाले हारेंगे. जनता को दुख देने वाले हारेंगे और जिन्होंने करोड़ों श्रद्धालुओं का चढ़ावा, रामधन की चोरी की, वो हारेंगे. भगवान स्वयं हरवाएंगे उन्हें. समाजवादी पार्टी का मानना है कि जब आपने आधार पर इतनी एक्सरसाइज की है, आधार में हर चीज आपके पास मौजूद है, आप हर व्यक्ति को क्यों नहीं जोड़ देते हैं? क्यों आप वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ देते हैं आधार? अगर आप आधार जोड़ देंगे तो बहुत सी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. क्योंकि आधार के माध्यम से सरकार के पास पूरा डेटा है. तो हमें भी दिखा देना. फिर ये 10 कैसे वोट बन गए एक व्यक्ति के? जादू से? बहुत धन्यवाद. हमारे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार जादूगर भी हैं.



Source link