उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गुरमीत चौधरी-देबीना, ‘तुम मेरे हो’ की रिलीज से पहले बाबा महाकाल से लिया आशीर्वाद


Last Updated:

Gurmeet Choudhary Visit Mahakaleshwar Temple: गुरमीत चौधरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की सफलता के लिए पत्नी देबीना के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लेकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. ईशा मालवीय के बॉलीवुड डेब्यू वाली यह म्यूजिकल लव स्टोरी सिनेमाघरों में कब रिलीज हो रही है. जानिए पूरी खबर-

Top Deals Inside

'तुम मेरे हो' की रिलीज से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी Zoom

महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी-देबीना (फोटो साभार-@guruchoudhary)

नई दिल्ली:  गुरमीत चौधरी अपनी आने वाली फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की रिलीज से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे हैं. उन्होंने अपनी पत्नी देबीना बनर्जी के साथ उज्जैन स्थित ‘महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग’ के दर्शन किए और दिव्य भस्म आरती में हिस्सा लिया. जिसकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. दरअसल गुरमीत ने अपनी इस खास यात्रा की तस्वीरें खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

फोटोज पोस्ट कर उन्होंने बताया कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था.

महाकाल मंदिर में लिया भस्म आरती का आशीर्वाद

गुरमीत चौधरी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मध्य प्रदेश पहुंचे थे. इंदौर से प्रमोशन की शुरुआत करने के साथ ही वह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे. इंस्टाग्राम पर पत्नी देबीना के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए गुरमीत ने लिखा कि वे काफी लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे. महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती देखना उनके लिए बहुत ही शक्तिशाली और गहरा आध्यात्मिक अनुभव रहा. उन्होंने इसे शब्दों से परे एक बड़ा आशीर्वाद बताया और हर हर महादेव लिखकर अपनी खुशी जताई.

फिल्म में ईशा मालवीय का बॉलीवुड डेब्यू

फिल्म तुम मेरे हो में गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म से बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें दर्शकों को प्यार, जिंदगी के उतार-चढ़ाव, धोखा और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. गुरमीत और ईशा की जोड़ी को लेकर फैंस के बीच भी काफी उत्साह बना हुआ है.

View this post on Instagram





Source link