बिल्ली, नमक, शराब… मुस्कान के प्रेमी साहिल के कमरे से तब मिली थी अजीबोगरीब चीजें, विश्वास नहीं होगा


Last Updated:

Meerut Saurabh Rajput Murder case : मेरठ हत्याकांड के दोषी साहिल के कमरे में जब मामला सामने आया था, तब अजीबो-गरीब चीजें मिली थीं. कुछ तस्वीरों से पता लगा था कि वो नशे का आदी है. कुछ से शिव भक्त नजर आ रहा था, कहीं तंत्र मंत्र से जुड़ी तस्वीर बनाई गई थीं. कहा जाता है कि कत्ल के बाद मुस्कान ने भी इस रूम में रातें गुजारी थीं. शराब, बिल्ली और नमक से तिलिस्म होता था. मुस्कान साहिल की मां की आत्मा से बात करती थी. हालांकि, इन आरोपों या कथनों में कितनी सच्चाई है इसकी न्यूज 18 पुष्टि नहीं करता. 

Top Deals Inside

बिल्ली, नमक, शराब... साहिल के कमरे से तब मिली थी अजीबोगरीब चीजेंZoom

साहिल शुक्ला के कमरे से मिली थीं अजीबोगरीब चीजें.

Meerut Muskan-Sahil News : मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पिछले साल मार्च में अपने एनआरआई पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी थी. हत्याकांड के बाद इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे. यहां तक कि तब तो खबर आई थी कि कातिल प्रेमी साहिल शुक्ला तंत्र-मंत्र से जुड़ा था. साहिल शुक्ला के घर में अजीबोगरीब चीजें मिली थीं. कत्ल के बाद मुस्कान ने इस घर में रातें गुजारी थीं. शराब, बिल्ली और नमक से तिलिस्म होता था. मीडिया के पहुंचते ही पुलिस ने साहिल का घर बंद करा दिया था. यहां तक कि कहा जा रहा था कि स्नैपचैट पर मरी हुई मां से साहिल शुक्ला बात करता था. दावा किया जा रहा है था मरी हुई मां के आदेश पर सौरभ का कत्ल किया. मुस्कान ने मरी हुई मां का फर्जी अकाउंट क्रिएट कर चैट किया था.

नमक-अकड़ वाला पोस्टर

उस समय जिसने भी साहिल का कमरा देखा वह हैरान रह गया था. उसने घर के प्रथम तल पर बने कमरे पर गेट पर बड़ा पोस्टर लगा रखा था. इसमें लिखा था कि नमक स्वाद अनुसार और अकड़ औकात अनुसार. यह पोस्टर भी सोशल मीडिया पर साहिल का वायरल हो गया था. इसके अलावा उसने दीवारों पर भगवान के पोस्टर भी लगा रखे थे. उसने एक युवती की पेंटिंग भी बनाकर कमरे में रखी हुई थी, जिसमें युवती एकांत में बैठी हुई थी, एक युवक उससे मिलने के लिए रस्सी पकड़कर नीचे उतरता हुआ आ रहा था. एक बिल्ली भी पाल रखी थी.

साहिल के कमरे में कई सारी बीयर की बोतल भी पुलिस की टीम को रखी हुई मिली थी. उसने हत्या करने से पहले और बाद में भी बीयर पी थी. पुलिस ने बीयर की बोतलों को भी कब्जे में ले लिया था. आसपास के लोग भी साहिल के कमरे में पहुंचकर वहां की वीडियो बना रहे थे, पुलिस ने जांच पूरी नहीं होने के चलते उसका कमरा सील कर दिया था ताकि उसके कमरे में कोई घुस न सके. उसके कमरे का भी नक्शा बनाया गया था.

नानी ने यह कहा था

हालांकि, इन सब बातों में कितना सच था ये किसी को अब भी नहीं पता. साहिल शुक्ला की नानी ने उस समय कहा था कि मेरा पोता स्मैक-ड्रग्स लेता था, इसकी जानकारी मुझे नहीं है. वो लड़की के घर जाता रहा होगा. यहां कभी लड़की को लेकर नहीं आया. मेरी लड़की की मौत 19-20 साल पहले ही हो गई थी. कमरे में उसकी फोटो टंगी है. साहिल मेरी लड़की का बेटा है. दामाद नोएडा में रहता है, वो कभी-कभार ही यहां पर आते है. मेरे खर्च के लिए पैसे भेज देते हैं. वहीं पर काम करते हैं. साहिल पता नहीं कंप्यूटर पर क्या करता रहता था.’



Source link