Last Updated:
Hormone Disruptors In House: रोजाना घर में आप कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनसे आप ऐसे केमिकल के संपर्क में आ सकते हैं जो आपके हार्मोन्स को डिस्टर्ब कर सकती हैं. ऐसे में चेहरे पर मुहांस, अनचाहे बाल और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसमें रसोई में सब्जी काटने वाले प्लास्टिक बोर्ड से लेकर नॉन-स्टिक बर्तन, प्लास्टिक की बोतलें और खुशबू वाले एयर फ्रेशनर तक जैसी चीजें शामिल हैं. यहां जानिए इनके सेफ ऑप्शन क्या हैं.
स्टडीज के मुताबिक इन चीजों में कुछ मात्रा में फ्थैलेट्स और पीएफएएस जैसे केमिकल शामिल होते हैं, जो शरीर के हार्मोन सिस्टम पर असर डालने की क्षमता रखते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इन सभी चीजों का इस्तेमाल करने से हार्मोन संबंधी बीमारी हो जाएगी. लेकिन ये आपके जोखिम को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार जरूर बन सकते हैं. आइए जानते हैं रसोई और घर में इस्तेमाल होने वाली ऐसी 6 चीजों और इनके विकल्प के बार में.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एयर फ्रेशनर कुछ एयर फ्रेशनर और सेंटेड कैंडल में फ्थैलेट्स हार्मोन सिस्टम को प्रभावित करने वाले केमिकल होते हैं. हालांकि, हर एयर फ्रेशनर या खुशबू वाली मोमबत्ती में ऐसे रसायन हों, यह जरूरी नहीं है. सेफ ऑप्शन- कमरे में ताजी हवा आने दें, नियमित वेंटिलेशन रखें और तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट की जगह एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें. हालांकि बिना खुशबू वाले प्रोड्क्ट्स केमिकल फ्री हो जरूरी नहीं है.
इसमें कोई दोराय नहीं कि नॉन-स्टिक बर्तन कुकिंग को काफी आसान बना देते हैं. लेकिन जब इसकी कोटिंग खराब हो जाती है, तो इसे तुरंत बदल देना चाहिए. क्योंकि कोटिंग में पीएफएएस मिला होता है, जो गर्म होने पर खाने में भी मिल सकता है. सेफ ऑप्शन- कोटिंग उखड़ने या बर्तन खराब होने पर उसे बदलें. स्टेनलेस स्टील या कास्ट आयरन के बर्तन विकल्प हो सकते हैं.
2024 में PNAS में प्रकाशित एक अध्ययन में बोतलबंद पानी के एक लीटर में औसतन करीब 2.4 लाख माइक्रोप्लास्टिक और नैनोप्लास्टिक कण पाए गए. ऐसे में यदि आप प्लास्टिक के बोतल से पानी पीते हैं तो ये लंबे समय में आपके शरीर में बीमारियों के लिए अनुकूल वातावरण बना सकते हैं. सेफ ऑप्शन- रोजाना इस्तेमाल के लिए स्टील या कांच की बोतल चुन सकते हैं. हालांकि समय-समय पर इनकी सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.