गोभी की खेती में छोटी गलती पड़ सकती है भारी, जानिए खेत की तैयारी से लेकर सिंचाई तक का सही तरीका

गोभी की खेती में छोटी गलती पड़ सकती है भारी, जानिए खेत की तैयारी से लेकर सिंचाई तक का सही तरीका


होमफोटोकृषि

गोभी की खेती में चाहिए बंपर कमाई, तो अपनाएं ये 8 असरदार टिप्स

Last Updated:

गोभी की खेती किसानों के लिए अच्छी आमदनी का जरिया बन सकती है, लेकिन बेहतर पैदावार के लिए खेत की तैयारी से लेकर कटाई तक सावधानी जरूरी है. कृषि वैज्ञानिक के अनुसार भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी, प्रमाणित बीज, उचित पौध दूरी, समय पर सिंचाई और संतुलित पोषण से फसल की बढ़वार बेहतर हो सकती है.

गोभी की खेती किसानों के लिए अच्छी आमदनी का जरिया बन सकती है. सही समय पर बुवाई, खेत की तैयारी और फसल की उचित देखभाल से गोभी की अच्छी पैदावार ली जा सकती है. कई बार छोटी-छोटी लापरवाही के कारण पौधों की बढ़वार रुक जाती है और गोभी का आकार भी छोटा रह जाता है. ऐसे में किसानों को फसल की शुरुआत से ही कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

खेत की अच्छी तरह करें तैयारी: लोकल 18 से बातचीत के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ अवनीश कुमार मिश्रा गोभी की खेती के लिए खेत की मिट्टी भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए. खेत में पानी जमा नहीं होना चाहिए. बुवाई से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई करके मिट्टी को समतल कर लें. खेत में सड़ी हुई गोबर की खाद या कंपोस्ट डालने से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है.

अच्छी गुणवत्ता के बीज का करें इस्तेमाल: गोभी की अच्छी पैदावार के लिए स्वस्थ और प्रमाणित बीज का इस्तेमाल करना जरूरी है. किसान अपने क्षेत्र और मौसम के अनुसार उपयुक्त किस्म का चुनाव करें. कमजोर या खराब बीज से पौधों की संख्या कम हो सकती है और उत्पादन पर असर पड़ सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पौधों की दूरी का रखें ध्यान: गोभी के पौधों को बहुत पास-पास लगाने से उन्हें पर्याप्त जगह, हवा और पोषक तत्व नहीं मिल पाते. इससे गोभी का आकार प्रभावित हो सकता है. इसलिए किस्म के अनुसार पौधों के बीच उचित दूरी रखें. रोपाई करते समय स्वस्थ और मजबूत पौधों का ही चयन करें.

सिंचाई समय पर करें: गोभी की फसल में नमी की कमी होने पर पौधों की बढ़वार प्रभावित हो सकती है. वहीं खेत में लगातार पानी भरा रहने से जड़ें खराब होने का खतरा रहता है. इसलिए मिट्टी की नमी देखकर जरूरत के अनुसार सिंचाई करें. विशेषकर गोभी बनने के समय पानी की कमी नहीं होने दें.

खरपतवार को खेत से निकालते रहें: खरपतवार फसल के पोषक तत्व, पानी और जगह को नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए समय-समय पर खेत की निराई-गुड़ाई करते रहें. खेत को खरपतवार से मुक्त रखने पर गोभी के पौधों को अच्छी बढ़वार के लिए पर्याप्त पोषण मिलता है.

कीट और रोगों पर रखें नजर: गोभी की फसल में कई तरह के कीट और रोग लग सकते हैं. पत्तियों पर छेद, पत्तियों का मुड़ना या पौधे की बढ़वार रुकना दिखाई दे तो तुरंत फसल की जांच करें. शुरुआत में ही समस्या की पहचान होने पर नियंत्रण करना आसान रहता है. किसी भी दवा का इस्तेमाल कृषि विशेषज्ञ की सलाह से ही करें.

खाद और पोषक तत्व संतुलित मात्रा में दें: गोभी की अच्छी बढ़वार के लिए पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलना चाहिए. खाद और उर्वरक की मात्रा मिट्टी की जांच और फसल की जरूरत के अनुसार तय करना बेहतर होता है. जरूरत से ज्यादा खाद डालने से भी फसल को नुकसान हो सकता है.

गोभी की समय पर करें कटाई: गोभी तैयार होने के बाद उसकी कटाई में ज्यादा देरी नहीं करनी चाहिए. देर से कटाई करने पर गोभी का फूल ढीला हो सकता है और उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. जब गोभी का फूल अच्छी तरह विकसित और कसा हुआ दिखाई दे, तब मौसम और किस्म के अनुसार उसकी कटाई करें.



Source link