‘हेरा फेरी 3 नहीं बनेगी’, प्रियदर्शन ने सीक्वल से क्यों किया तौबा? फ्रेंचाइजी के बाद ‘भागम भाग 2’ से झाड़ा पल्ला


Last Updated:


अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है. फिल्म की शुरुआत से पहले ही इसको लेकर खूब विवाद हुआ. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन नहीं कर रहे हैं. हालिया इंटरव्यू में दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि वो सीक्वल फिल्मों से दूर क्यों रहते हैं. उन्होंने भागम भाग 2 के निर्देशन से भी साफ मना कर दिया.

Top Deals Inside

'हेरा फेरी 3 नहीं बनेगी', प्रियदर्शन ने सीक्वल से क्यों किया तौबा? Zoom

प्रियदर्शन सीक्वल फिल्मों से दूर रहना चाहते हैं.

नई दिल्ली.  प्रियदर्शन सीक्वल फिल्मों से दूर रहते हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान किसी सीक्वल फिल्म को डायरेक्ट नहीं किया है. प्रियदर्शन ने अपनी मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ की हिंदी रीमेक ‘हेरा फेरी’ से बॉलीवुड में पहचान बनाई. अपनी फिल्मों की सफलता के बीच डायरेक्टर ने कभी भी सीक्वल फिल्में नहीं बनाई और हाल ही में उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया. साथ ही प्रियदर्शन ने मच अवेटेड हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म हेरा फेरी 3 की रिलीज पर भी अपनी राय रखी. दिग्गज डायरेक्टर का कहना है कि उन्हें नहीं लगता है कि हेरा फेरी 3 कभी बनने वाली है.

प्रियदर्शन की कई फिल्मों की सीक्वल बनी हैं और इस साल उनकी एक और सुपरहिट कॉमेडी फिल्म भागम भाग के सीक्वल का ऐलान किया गया. लेकिन हर बार की तरह ही प्रियदर्शन ने इससे भी पल्ला झाड़ लिया. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए फिल्म को लेकर अपनी राय रखी.

सीक्वल फिल्मों से दूर रहते हैं प्रियदर्शन

फ्रेंचाइजी और सीक्वल फिल्मों से दूर रहने के बारे में प्रियदर्शन कहते हैं, किसी भी फिल्म का दूसरा पार्ट तभी बनाया जाना चाहिए, जब उसकी कहानी पहली फिल्म से बेहतर हो’. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हॉलीवुड की ‘टर्मिनेटर’ फ्रेंचाइजी में इसका अच्छा उदाहरण देखने को मिलता है, जहां दूसरा पार्ट पहली फिल्म से बेहतर साबित हुआ. उनके मुताबिक, अगर किसी फिल्म के सीक्वल के लिए पहले से बेहतर कहानी नहीं है, तो उसे बनाने का कोई खास मतलब नहीं है.

‘भागम भाग 2’ को नहीं करेंगे डायरेक्ट

प्रियदर्शन ने बताया कि जब अक्षय कुमार ने उन्हें ‘भागम भाग 2’ का निर्देशन करने के लिए कहा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया था. वो कोई भी सीक्वल फिल्म नहीं बनाना चाहते हैं. डायरेक्टर कहते हैं कि अक्सर जब पहली फिल्म सफल हो जाती है, तो निर्माता उसकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए सीक्वल बनाने का फैसला करते हैं. लेकिन अगर दूसरा पार्ट पहली फिल्म के स्तर को पार नहीं कर पाता, तो पूरी फ्रेंचाइजी के लिए उसका कोई खास महत्व नहीं रह जाता.

प्रियदर्शन का कहना है कि वो किसी भी आइकॉनिक फिल्म को हाथ नहीं लगाना चाहते हैं. उनको लगता है कि सीक्वल तभी बनाए जाने चाहिए जब किसी के पास पहले से अच्छी कहानी हो. उनका मानना है कि पार्ट 2 सिर्फ तभी बनाए जाने चाहिए दूसरे पार्ट की कहानी पहले से अच्छी और बेहतर हो. वो कहते हैं कि मेकर्स फ्रेंचाइजी के नाम पर सिर्फ पहली फिल्म के सहारे प्रोजेक्ट बेचते हैं. वो कोई फिल्म नहीं बल्कि प्रोजेक्ट बनाते हैं और उन्हें किसी प्रोजेक्ट को बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है.

क्या बनेगी ‘हेरा फेरी 3’?

‘हेरा फेरी 3’ के बारे में प्रियदर्शन का कहना है कि उन्हें नहीं लगता है कि हेरा फेरी 3 कभी बन पाएगी. डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म से जुड़ी इतनी कॉम्प्लिकेशन हैं कि इसके बारे में बात करने के लिए उन्हें कई चैप्टर्स चाहिए. लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि ‘हेरा फेरी 3’ कभी बन पाएगी.



Source link