500 में 1 घंटा, 1000 में 2 घंटा… गरबा नाइट का पोस्टर वायरल, पार्टनर का लिखा रेट


Last Updated:

देश में इस वक्त नवरात्रि के पावन पर्व पर अलग-अलग शहरों में डांडिया व गरबा नाईट कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें लड़के-लड़कियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इस बीच कानपुर में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गरबा व डांडिया के लिए रेंट पर 500 रुपये में एक घंटे और 1000 रुपये में दो घंटे के लिए पार्टनर की सुविधा मुहैया कराने का दावा किया गया है.

Top Deals Inside

500 में 1 घंटा, 1000 में 2 घंटा.. डांडिया का पोस्टर वायरल, पार्टनर का लिखा रेटZoom

कानपुर में गरबा व डांडिया नाइट के लिए किराए पर मिल रहे पार्टनर.

कानपुरः नवरात्र में गरबा और डांडिया का उत्साह अपने चरम पर है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्टर ने अलग तरह की चर्चा छेड दी है. इंस्टाग्राम पर @kanpur_hamari – jaan नाम की आईडी से साझा किए गए पोस्टर में गरबा नाइट के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है. पोस्टर पर एक घंटे की बुकिंग के लिए 500 रुपये और दो घंटे के लिए 1000 रुपये का रेट दर्शाया गया है. इस पेशकश ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर यह व्यवस्था किस तरह काम करती है और इसके पीछे वास्तविकता क्या है.

एक घंटे के ₹500, दो घंटे के ₹1000
वायरल पोस्टर में युवक-युवती पारंपरिक परिधानों में गरबा करते दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर पर ‘कानपुर गरबा नाइट’ और ‘रेट पर मिल रहे पार्टनर’ जैसे वाक्य लिखे हैं. साथ ही Safe & Trusted’, Enjoy Garba Together और ‘Make New Friends जैसे संदेश भी दिए गए हैं. पोस्टर के मुताबिक, एक घंटे के लिए 500 रुपये और दो घंटे के लिए 1000 रुपये की बुकिंग का दावा किया गया है. हालांकि, पोस्टर में आयोजक की पूरी जानकारी, बुकिंग की शर्तें, कार्यक्रम का स्थान और सेवा की वास्तविक प्रकृति स्पष्ट नहीं की गई है.

पुलिस ने शुरू की वायरल पोस्ट की जांच
इस वायरल पोस्ट और इंस्टाग्राम पर डांडिया में पार्टनर के रेट्स के मामले को लेकर जहां एक और सामाजिक संगठन के सदस्यों ने पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल से शिकायत की है तो वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस शहीद द्वारा एडिशनल डीसीपी को जांच के निर्देश दिए हैं. एडिशनल डीसीपी स्नेह लता तिवारी ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है और हर बिंदु पर जांच होगी. खासकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया यह पोस्ट, किस उद्देश्य से लगाया गया है, यह जांच का विषय है.

एलआईयू को भी जांच के लिए लगाया गया
इसके अलावा स्नेह लता तिवारी ने कहा कि साथ ही साथ आयोजक इंस्टाग्राम होल्डर और जिस जगह का जिक्र किया है, जहां यह डांडिया होना है. इन सभी जगह पुलिस टीम जाकर जांच करेगी. जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. वहीं पूरे मामले पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल का कहना है की इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट की जांच के लिए लोकल इंटेलीजेंस यूनिट की टीम को भी लगाया गया है और उससे दो दिन में रिपोर्ट भी मांगी गई है.



Source link