Last Updated:
Aneet Padda- अहान पांडे और अनीत पड्डा ने ‘सैयारा’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. फिल्म की सफलता के बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें छाई रहती हैं. हाल ही में 13 अक्टूबर को अनीत पड्डा के जन्मदिन के मौके पर दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया. अहान पांडे की मां डीन पांडे एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी की स्पेशल गेस्ट बनीं.
अनीत पड्डा ने 13 अक्टूबर को अपना 24वां जन्मदिन मनाया. (फोटो साभार रेडिट-BollyBlindsNGossip)
नई दिल्ली. ‘सैयारा’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अनीत पड्डा ने 13 अक्टूबर को अपना 24वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने बड़ी धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. अनीत पड्डा की बर्थडे पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इन फोटोज में एक्ट्रेस के खास मेहमानों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा. अनीत पड्डा की बर्थडे पार्टी मेंं उनके ‘सैयारा’ को-स्टार अहान पांडे भी दिखे. पिछले साल सैयारा की ग्रैंड सक्सेस के बाद से अनीत और अहान के रिलेशनशिप की खबरें भी छाई रही है. दोनों को कई बार साथ देखा गया है.
अब एक बार फिर अनीत पड्डा के बर्थडे से ये तस्वीरें सामने आई हैं जिन्होंने दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाओं को बढ़ा दिया है. बीते मंगलवार, 13 अक्टूबर को अनीत पड्डा की बर्थडे पार्टी की इन तस्वीरों को उनके ‘सैयारा’ को-स्टार आलम खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, लेकिन कुछ ही समय में आलम ने इन फोटोज को डिलीट कर दिया था. अब आलम खान ने भले ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से इन फोटोज को हटा दिया हो, लेकिन ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं.
अनीत पड्डा की बर्थडे पार्टी में दिखे अहान
‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा की बर्थडे पार्टी में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अहान पांडे के साथ ही उनकी मां डीन पांडे भी मौजूद थीं. डीन की मौजूदगी ने सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींचा है. लोगों को कहना है कि लगता है कपल सच में डेट कर रहा है. रेडिट पर इन तस्वीरों पर जमकर चर्चा हो रही है. अहान पांडे और डीन पांडे के साथ ही आलिया भट्ट भी अनीत पड्डा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं.
(फोटो साभार रेडिट-BollyBlindsNGossip)
अनीत पड्डा ने धूमधाम से मनाया बर्थडे
अनीत पड्डा ने अपने 24वें जन्मदिन को बहुत ही धूमधाम से मनाया. उनकी बर्थडे पार्टी की थीम बेबी पिंक कलर की थी. पूरे घर को बेबी पिंक कलर के गुब्बारों से सजाया गया था. सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए दो खूबसूरत केक भी मंगवाए गए थे. इनमें से एक केक किसी महल की तरह डिजाइन किया गया था, जबकि दूसरा गुलाबी रंग का टू-टियर केक था. अनीत इस मौके पर येलो कलर की शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, अहान पांडे ब्लैक शिमरी शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए.
(फोटो साभार रेडिट-BollyBlindsNGossip)
(फोटो साभार रेडिट-BollyBlindsNGossip)
बता दें, पिछले साल मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने करियर की शुरुआत की थी. दोनों की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. कम बजट में बनी फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी. पहली फिल्म के बाद से अहान पांडे और अनीत के रिश्ते को लेकर चर्चाएं रही हैं.