PM Modi Canada PM Mark Carney talk। पीएम मोदी-प्रधानमंत्री कार्नी के बीच फोन पर हुई बात; 5 मुद्दों पर बनी सहमति


होमताजा खबरदेश

पीएम मोदी-प्रधानमंत्री कार्नी के बीच फोन पर हुई बात; 5 मुद्दों पर बनी सहमति

Last Updated:

PM Narendra Modi Mark Carney Talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फोन पर बेहद सौहार्दपूर्ण और रणनीतिक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को नई ऊर्जा देने और 5 प्रमुख क्षेत्रों जैसे व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और जन-से-जन संबंधों में ठोस परिणाम हासिल करने पर सहमति जताई. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों की यह मजबूत साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगी. पीएम मोदी का इसी साल के अंत में कनाडा दौरा पहले से तय है.

Top Deals Inside

पीएम मोदी-प्रधानमंत्री कार्नी के बीच फोन पर हुई बात; 5 मुद्दों पर बनी सहमतिZoom

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्‍स पर जानकारी दी. (ANI)

कूटनीति की ठंडी मेज पर जब दो देशों के शीर्ष नेता आमने-सामने आए, तो पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थीं. फोन की एक घंटी बजी और भारत-कनाडा के बीच जमी बर्फ पिघल गई. जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के बीच हुई बेहद सौहार्दपूर्ण और रणनीतिक बातचीत ने दोनों देशों के रिश्तों में एक नए अध्याय का आगाज कर दिया है. कनाडा में पिछली सरकार के दौरान कड़वे रिश्‍तों और तनाव को पीछे छोड़ते हुए, दोनों देशों ने नए जोश आगे बढ़ने का निर्णय लिया. पीएम नरेंद्र मोदी का इसी साल कनाडा का दौरान भी पहले से तय है. व्यापार की नई राहों से लेकर सुरक्षा के अभेद्य किले तक और अत्याधुनिक तकनीक से लेकर ऊर्जा के महासंग्राम तक 5 ऐसे बड़े और ठोस मुद्दों पर सहमति बनी है, जो न केवल इन दो राष्ट्रों की किस्मत बदलेंगे बल्कि वैश्विक पटल पर शक्ति का नया संतुलन भी कायम करेंगे.

इन 5 प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित रही बातचीत

1. व्यापार: दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और द्विपक्षीय निवेश के नए रास्ते खोलने पर चर्चा हुई.
2. ऊर्जा: हरित ऊर्जा, स्वच्छ तकनीक और पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाकर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने पर बल दिया गया.
3. प्रौद्योगिकी: डिजिटल इनोवेशन, एआई और आधुनिक तकनीकों के आदान-प्रदान से दोनों देशों के तकनीकी परिदृश्य को सशक्त बनाने पर सहमति बनी.
4. सुरक्षा: रक्षा और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी रणनीतिक सहयोग और समन्वय को बेहतर करने पर जोर दिया गया.
5. जन-से-जन संबंध: दोनों देशों के नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों, पेशेवरों और भारतीय समुदाय के बीच सांस्कृतिक व सामाजिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.

वैश्विक स्थिरता और समृद्धि का संकल्प
इस सार्थक बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ उनकी बहुत गर्मजोशी से भरी बातचीत हुई. दोनों देश रणनीतिक साझेदारी के तहत तय किए गए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे. पीएम मोदी ने इस बात पर विशेष बल दिया कि भारत और कनाडा का यह मजबूत सहयोग न केवल दोनों देशों के हितों के अनुकूल है, बल्कि यह एक अधिक स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध विश्व के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.



Source link