Koffee With Karan 9: 60 साल की उम्र में पापा बनेंगे सलमान खान? करण जौहर के शो में किया दिलचस्प खुलासा

Koffee With Karan 9: 60 साल की उम्र में पापा बनेंगे सलमान खान? करण जौहर के शो में किया दिलचस्प खुलासा


Last Updated:

60 साल के सलमान खान अक्सर अपने रिश्तों और निजी जिंदगी के चलते चर्चा में रहे हैं. हालांकि, अब चर्चाएं सुपरस्टार की रोमांटिक हिस्ट्री से आगे बढ़कर उनकी फैमिली प्लानिंग की संभावनाओं पर टिक गई है. दरअसल, ‘कॉफी विद करण 9’ में करण जौहर ने सलमान खान से फैमिली प्लानिंग के बारे मे पूछा, तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कुबूल किया कि वे पिता बनना चाहते हैं, मगर क्या वे इसके लिए शादी करेंगे? सलमान खान ने चैट शो में करण जौहर के कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए.

Top Deals Inside

नई दिल्ली: सलमान खान का कई सितारों के साथ अफेयर रहा. वे एक हीरोइन संग शादी के बहुत करीब पहुंच गए थे, मगर अंत में सब बिखर गया. वे 60 साल के हो गए हैं, फिर भी फैंस उनसे शादी की उम्मीद कर रहे हैं. सुपरस्टार शादी करें न करें, मगर वह पापा जरूर बनना चाहते हैं. उन्होंने अपनी दिली ख्वाहिश करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में बयां की.
(फोटो साभार: Instagram@karanjohar@jiohotstar)

करण जौहर और तुषार कपूर बॉलीवुड के कुछ मेल स्टार हैं, जो बिना शादी के पिता का दायित्व निभा रहे हैं. सलमान खान भी अब इस लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं. चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के पहले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो छाया हुआ है, जो 14 अक्टूबर को रिलीज होगा. प्रोमो में बताया गया कि सलमान खान शादी सहित किन-किन मुद्दों पर सवालों का जवाब देंगे. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan@beinghumanclothing)

करण जौहर ने सलमान से पूछा कि क्या उन्हें कभी अपने बच्चे न होने की कमी महसूस होती है, खासकर तब जब वे अपने भतीजे-भतीजियों और भांजे-भांजियों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं. ‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने हां में जवाब दिया और माना कि पिता बनना एक ऐसा अनुभव है जिसे वे भविष्य में जीना चाहेंगे.
(फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सलमान खान ने इमोशनल सपोर्ट, सुकून और अपनापन देने में परिवार के रोल पर भी चर्चा की. करण जौहर नए प्रोमो में सलमान के साथ पुरानी यादों को ताजा करते दिखे. करण, सलमान से वही सवाल पूछते हैं जिसने 2013 में सुर्खियां बटोरी थीं- ‘क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?’ (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

सलमान खान कहते हैं- ‘कंट्रोल भाई कंट्रोल.’ फिर वे करण से पूछते हैं- ‘ऐसा तो नहीं है ना कि पिछले सीजन में बार-बार बोलकर आपने हम सभी से ‘कॉफी विद करण’ करवाया था?’ सलमान ने वर्जिनिटी के बारे में दिसंबर 2013 में सीजन 4 के पहले एपिसोड में कही थी. उस समय करण ने उनसे उनके रिश्तों के बारे में पूछा था और यह भी पूछा था कि क्या वह खुद को उस महिला के लिए बचाकर रखना चाहते हैं जिनसे वह आगे चलकर शादी करेंगे. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

सलमान ने जवाब दिया कि वह अपनी होने वाली पत्नी के लिए खुद को बचाकर रखना चाहते हैं. जब करण ने सीधे पूछा कि क्या वह वर्जिन हैं, तो सलमान ने हां कहा और बताया कि उनकी महिला दोस्त तो रही हैं, लेकिन उनके साथ कोई ‘फिजिकल रिलेशनशिप’ नहीं रहा. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अकेले सोना पसंद है. इस बातचीत ने खूब सुर्खियां बटोरीं और यह शो के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया.
(फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

सुपरस्टार का ‘कॉफी विद करण’ के साथ लंबे समय से नाता रहा है. वह पहली बार टॉक शो में सीजन 4 के पहले एपिसोड में अपने पिता सलीम खान के साथ नजर आए थे. सलमान सीजन 5 में अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ शो के 100वें एपिसोड के लिए दोबारा आए थे. नौवें सीजन में करण की मौजूदगी उन्हें एक बार फिर करण जौहर के साथ खुलकर बातचीत करने के लिए शो के काउच पर ले आई है. इस बार परिवार और पिता बनने जैसे विषयों पर चर्चा होगी. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

‘कॉफी विद करण’ सालों से सेलिब्रिटीज के साथ हल्की-फुल्की बातचीत, खुलकर किए गए खुलासों और ऐसे कमेंट के लिए मशहूर है, जिसने कभी-कभी इंडस्ट्री के साथियों के बीच विवाद भी पैदा किया. शो में ह्यूमर और निजी बातचीत का मेल दर्शकों को हर सीजन में बांधे रखता है. ‘कॉफी विद करण 9’ 14 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. यह हर बुधवार शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link