Last Updated:
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर चर्चा में हैं. शादी के बाद दोनों को पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. इसी बीच दोनों चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से मिले. इस मुलाकात की चर्चा के बाद अब यह जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल, दोनों तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. फिल्म की रिलीज से पहले उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा ने सबका ध्यान खींचा है.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुकी इस जोड़ी को पर्दे पर दोबारा देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. शादी के बाद दोनों की साथ में आने वाली फिल्म ‘रणबाली’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में दोनों चेन्नई पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से हुई. इस मुलाकात की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि दोनों एक बार फिर सुर्खियों में आ गए. इस बार वजह कोई फिल्मी इवेंट या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि एक खास जगह पर उनकी मौजूदगी है. दोनों तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे. जहां दोनों ने भगवान से आशीर्वाद लिया.
‘रणबाली’ फिल्म की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर चर्चाओं में हैं. फिल्म की रिलीज से पहले दोनों कलाकार भगवान का आशीर्वाद लेने तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे. 13 अक्टूबर यानी आज सुबह-सुबह दोनों ने मंदिर में दर्शन किए और विशेष पूजा में हिस्सा लिया. उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.
सुप्रभात सेवा के दौरान किए खास दर्शन
जानकारी के मुताबिक, विजय और रश्मिका ने तिरुमाला मंदिर में सुबह होने वाली सुप्रभात सेवा के दौरान भगवान श्री वेंकटेश्वर के दर्शन किए. दोनों प्रशंसकों और मीडिया से मिलते दिखाई दिए. उन्होंने लोगों का अभिवादन किया और तस्वीरें भी खिंचवाईं.
Tirumala, Andhra Pradesh: Actors Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna participate in the Suprabhata Seva at the Tirumala Srivari Temple and offer prayers to Lord Venkateswara. Fans gather outside to take pictures with the couple. https://t.co/3S4ab0uj7s