पटना में AISA और छात्र संगठनों का लोक भवन मार्च, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश; पुलिस से नोकझोंक


Last Updated:

Patna AISA Protest : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और अन्य छात्र संगठनों ने SIR में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लोक भवन मार्च निकाला. गांधी मैदान से शुरू हुआ मार्च जेपी गोलंबर पहुंचा, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक शुरू हो गई.

Top Deals Inside

पटना में AISA का लोक भवन मार्च, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश; पुलिस से नोकझोंकZoom

गांधी मैदान से शुरू हुआ मार्च जेपी गोलंबर पहुंचा, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की.

पटना. बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार, 13 अक्टूबर को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और अन्य छात्र संगठनों ने लोक भवन मार्च निकाला. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ यह मार्च निकाला गया है. प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से मार्च करते हुए जेपी गोलंबर पहुंचे. यहां पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई.

SIR में कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग

छात्र संगठनों की प्रमुख मांग बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कथित अनियमितताओं को दूर करना है. प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही उनके इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है.

लोक भवन की ओर बढ़ने की कोशिश

गांधी मैदान से शुरू हुआ मार्च जेपी गोलंबर पहुंचने के बाद पुलिस बैरिकेडिंग के कारण रुक गया. प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हुई. फिलहाल, प्रदर्शन के दौरान आगे की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.



Source link