How to Get Jobs in Japan for Indians: घर बैठे जापान में नौकरी कैसे ढूंढें? एजेंट की नहीं है जरूरत, इन 4 वेबसाइट्स पर मिलेगी Hi-Fi जॉब

How to Get Jobs in Japan for Indians: घर बैठे जापान में नौकरी कैसे ढूंढें? एजेंट की नहीं है जरूरत, इन 4 वेबसाइट्स पर मिलेगी Hi-Fi जॉब


नई दिल्ली (Jobs in Japan). भारतीयों में जापान को लेकर काफी उत्सुकता है. बेहतरीन लाइफस्टाइल, हाई सैलरी, साफ-सुथरे शहर और डिसिप्लिन के कारण जापान भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए सपनों का देश बनता जा रहा है. इन दिनों जापान डेमोग्राफिक क्राइसिस और Working Age Aging Population की कमी से जूझ रहा है. देश में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और युवा आबादी कम हो रही है. इस वजह से वहां हर सेक्टर में स्किल्ड वर्कर्स की डिमांड बढ़ गई है.

भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंध पिछले कुछ सालों में बेहद मजबूत हुए हैं. दोनों देशों ने मिलकर कई समझौते किए हैं. उनके तहत भारतीय युवाओं के लिए जापानी बाजार के दरवाजे तेजी से खुले हैं. आईटी सेक्टर हो, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग या हेल्थकेयर, जापानी कंपनियां अब भारत के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए खास रिक्रूटमेंट ड्राइव चला रही हैं. अगर आप जापान में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो जानिए वहां किन स्किल्स की डिमांड है और वीजा प्रक्रिया क्या है.

जापान में भारतीयों के लिए नौकरी के अवसर

जापान में विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए ‘Specified Skilled Worker’ (SSW) और ‘Technical Intern Training Program’ जैसे कई नए रास्ते हैं.

  • भारतीयों के लिए आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में तमाम अवसर हैं.
  • जापानी टेक कंपनियों में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और AI एक्सपर्ट की मांग बहुत अधिक है.
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स, कंस्ट्रक्शन, शिपिंग, मैन्युफैक्चरिंग और एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों में भी स्किल्ड प्रोफेशनल्स के लिए ढेरों नौकरियां हैं.
  • जापान की आबादी के बूढ़े होने के कारण नर्सिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में भी केयरगिवर्स की भारी कमी है. भारतीय प्रोफेशनल्स यहां भी अपनी सेवाएं दे सकते हैं.

जापान में नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स और भाषा

जापान में नौकरी के लिए सिर्फ अंग्रेजी के दम पर काम चलाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. कई बड़ी MNCs और आईटी कंपनियों में कामकाजी भाषा अंग्रेजी होती है, लेकिन जापानी समाज में घुलने-मिलने और ऑफिस का कामकाज समझने के लिए जापानी भाषा की बेसिक जानकारी होना बहुत बड़ा प्लस पॉइंट साबित होता है.

  • जापानी भाषा की JLPT (Japanese-Language Proficiency Test) परीक्षा पास करनी होगी.
  • कम से कम N4 या N3 लेवल की दक्षता आम बातचीत और ऑफिस के माहौल में ढलने में मदद करती है.
  • अपने फील्ड की मजबूत टेक्निकल डिग्री (जैसे बीटेक, एमसीए या डिप्लोमा) और कम से कम 2 से 3 साल का प्रैक्टिकल अनुभव होना चाहिए.
  • जापानी वर्क कल्चर में अनुशासन, समय की पाबंदी और टीम वर्क को सबसे ऊपर रखा जाता है. इसलिए आपका एटीट्यूड भी प्रोफेशनल होना चाहिए.

जापान में नौकरी कैसे ढूंढें?

जापान में नौकरी पाने के लिए भारत में बैठे-बैठे ही सही जॉब पोर्टल्स और नेटवर्किंग का सहारा लेना होगा. LinkedIn पर जापानी रिक्रूटर्स और HR से जुड़ सकते हैं. कुछ खास वेबसाइट्स भी विशेष रूप से जापान में नौकरी दिलाने में मदद करती हैं, जैसे:

  • Daijob.com (अंग्रेजी और जापानी दोनों में जॉब्स के लिए)
  • CareerCross (विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए जापान का बड़ा पोर्टल)
  • GaijinPot Jobs (इंग्लिश स्पीकिंग जॉब्स के लिए लोकप्रिय)
  • Japan Dev (सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म)

आप चाहें तो भारत में स्थित जापानी कंपनियों (जैसे सुजुकी, टोयोटा, सोनी, हिटाची या निन्टेंडो) में काम शुरू कर सकते हैं. ये बाद में अपने कर्मचारियों को प्रोजेक्ट के सिलसिले में जापान ट्रांसफर करती हैं. जापान पहुंचने के लिए यह बेहद आसान रास्ता माना जाता है.

जापान का वर्क वीजा कैसे मिलता है?

जापानी कंपनी से जॉब ऑफर मिलने के बाद कंपनी खुद ‘Certificate of Eligibility’ (COE) के लिए जापान के इमिग्रेशन विभाग में आवेदन करती है. COE मिलने के बाद भारत में स्थित जापानी दूतावास (Embassy of Japan in India) या वीजा एप्लीकेशन सेंटर में जाकर वर्क वीजा स्टाम्प करवाना होता है.

  • जापान सरकार विदेशी नागरिकों को काम करने के लिए कई कैटेगरी के वीजा देती है, जैसे ‘Engineer/Specialist in Humanities/International Services’ वीजा.
  • वीजा मिलने के बाद फ्लाइट बुक करके जापान जा सकते हैं.

शुरुआती कुछ हफ्तों में वहां रहने, बैंक अकाउंट खोलने और लोकल नियमों को समझने में थोड़ी चुनौती आ सकती है. लेकिन जापान का शानदार सिस्टम इस नए सफर को बेहद आसान और रोमांचक बना देगा.



Source link