सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल, कहा- ‘अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती’


होमखेलक्रिकेट

सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी-आकृती, कहा- ‘दोनों से हुई गलती’

Last Updated:

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. पिछले महीने 17 सितंबर को पृथ्वी शॉ की आकृति अग्रगवाल से सगाई टूटने की खबर आई थी. 6 महीने पहले ही दोनों ने सगाई थी की. अब सगाई टूटने के 26 दिन बाद दोनों फिर से एक साथ आने का ऐलान किया है. इसके साथ उन्होंने अपने करीबियों पर गंभीर आरोप भी लगाए.

Top Deals Inside

सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी-आकृती, कहा- 'दोनों से हुई गलती'Zoom

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल

नई दिल्ली: क्रिकेट पृथ्वी शॉ की लव लाइफ एक बार फिर पटरी पर लौट आई है. इस साल के शुरुआत में पृथ्वी ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल के साथ सगाई थी, लेकिन 6 महीने के भीतर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. घटना पिछले महीने 17 सितंबर की है जब सोशल मीडिया पर आकृति और पृथ्वी ने सगाई टूटने का ऐलान किया, लेकिन उसके 26 दिन बाद फिर से दोनों ने एक साथ आने की घोषणा की है. पृथ्वी और आकृति ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी शेयर की है.

पृथ्वी और आकृति ने एक बयान जारी करते हुए कहा, जब हमने अपनी सगाई तोड़ी थी, तब मैंने अपने करीबी लोगों की बातों और उनके राय को खुद पर हावी होने दिया. जो लोग ऐसा दिखाते थे कि वे हमारे रिश्ते को हमसे बेहतर समझते हैं. इससे मेरी मंगेतर और हमारे रिश्ते को देखने का मेरा नजरिया प्रभावित हुआ. मुझे लगता है कि मुझे भटकाया गया था, और मैंने आपस में खुलकर बात किए बिना ही यह फैसला ले लिया, जबकि हम दोनों एक ईमानदार बातचीत के हकदार थे.”

आकृति और पृथ्वी दोनों ने मानी गलती

सगाई टूटने तो लेकर पृथ्वी और आकृति दोनों ने अपनी गलती को स्वीकार किया. उन्होंने कहा, “मैं अपने उस फैसले और उससे पहुंचे दुख की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. इसके बाद हमने आपस में खुलकर बात की, एक-दूसरे को समझा और फिर से साथ आने का फैसला किया है. साथ मिलकर हम एक-दूसरे के लिए काफी हैं और हमें किसी तीसरे की जरूरत नहीं है. इस बार, मैं चाहता हूं कि हमारा भविष्य हमारी अपनी समझ, भरोसे और प्यार से चले. हमारे इस नए सफर की शुरुआत में हमारे फैसले का सम्मान करें.”

बता दें कि सगाई टूटने के बाद पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. पृथ्वी ने अपने इंस्टाग्राम से सभी फोटो और वीडियो को भी डिलीट कर दिया था, लेकिन आकृति से पैचअप के बाद उन्होंने फिर से अपने हैंडल को रिस्टोर कर लिया है. पृथ्वी के इंस्टाग्राम पर उनकी सगाई की फोटो भी अब दिख रही है.



Source link