Last Updated:
Kali Sarkar Mauranipur: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर काली सरकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हरदोई से फरार होकर झांसी पहुंचे काली सरकार को पुलिस ने लंबे समय बाद पकड़ा है. वह कई मामलों में वांछित चल रहा था.
काली सरकार हुआ गिरफ्तार.
झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में काली सरकार बनकर अपना दिव्य दरबार लगाने वाला सत्यानंद शुक्ला को पुलिस ने हरदोई जिले से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद जैसे ही उसका राज खुला, वैसे ही हर कोई हैरान रह गया. काली सरकार हरदोई का शातिर अपराधी है. पुलिस काली सरकार को लूट, हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट सहित कई मामलों में ढूंढ रही थी. काली सरकार का असली नाम प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज है. बीते रविवार को हरदोई कोतवाली और मऊरानीपुर थाना पुलिस ने कुरैंचा गांव में दबिश देकर पकड़ लिया.
लगाता था दिव्य दरबार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नटरोज झांसी में शुक्रवार, शनिवार, रविवार को काली मंदिर पर दिव्य दरबार लगाता था. लोग उसे काली सरकार के नाम से जानते थे. उसके दिव्य दरबार में देश-विदेश के लोग आते थे. सोशल मीडिया पर काली सरकार के एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. काली सरकार दावा करता था कि वह हर जटिल बीमारी को ठीक करने का दावा करता था.
हरदोई का हिस्ट्रीशीटर था काली सरकार
बताया जा रहा है कि काली सरकार हरदोई जिले के चौहान थोक का रहने वाला है. वह कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है. साल 2014 में लूट के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. फिर साल 2018 में उसके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ. दोनों ही मामलों में वह कोई में पेश नहीं हुआ. जिससे उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हो गया. हरदोई से फरार होकर वह झांसी में आ गया और मऊरानीपुर के कुरैंचा गांव में काली मंदिर में बाबा बन गया. वह आर्मी की ड्रेस पहनता था. उसने अपना नाम बदलकर सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार रख लिया. दाढ़ी बढ़ाकर खुद को बाबा कहलवाने लगा. वह दिव्य दरबार लगाता था.
हरदोई पुलिस ने काली सरकार को ढूंढ निकाला
इस बीच हरदोई पुलिस को काली सरकार उर्फ सत्यानंद शुक्ला का पता चल गया. पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि हरदोई कोतवाली और मऊरानीपुर थाना पुलिस ने कुरैंचा स्थित धार्मिक स्थल पर दबिश दी. जहां से आरोपी प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज को पकड़ा है. बताया कि वह भेष बदलकर रह रहा था.