Last Updated:
Purnia Mews : बिहार के पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के BDO अशोक कुमार का मोबाइल हैक होने का मामला सामने आया है. हैकर्स उनके WhatsApp से परिचितों को मैसेज भेजकर ₹2000 की मांग कर रहे हैं. मैसेज में पहले Hi-Hello किया जा रहा है, फिर अर्जेंट काम का हवाला देकर पैसे मांगे जा रहे हैं. इसके साथ भुगतान के लिए स्कैनर भी भेजा जा रहा है. BDO अशोक कुमार ने वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि उनके नाम पर किसी को पैसे न दें.
पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अशोक कुमार का मोबाइल हैक होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि हैकर्स उनके WhatsApp का इस्तेमाल कर परिचितों को मैसेज भेज रहे हैं और उनसे रुपये की मांग कर रहे हैं. मैसेज के साथ पैसे भेजने के लिए स्कैनर भी शेयर किया जा रहा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ अशोक कुमार ने खुद वीडियो जारी कर लोगों से सतर्क रहने और किसी को भी पैसे नहीं देने की अपील की है.
जानकारी के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने बनमनखी बीडीओ का मोबाइल हैक कर लिया है. इसके बाद उनके WhatsApp के जरिए परिचितों को फर्जी मैसेज भेजकर रुपये मांगे जा रहे हैं. मैसेज के साथ स्कैनर भेजे जाने की भी बात सामने आई है. ऐसे में बीडीओ के परिचित उनके नाम पर पैसे ट्रांसफर कर ठगी का शिकार हो सकते हैं.
BDO अशोक कुमार ने वीडियो जारी कर किया अलर्ट
बनमनखी के बीडीओ अशोक कुमार ने वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और रुपये ट्रांसफर न करें. उन्होंने इस मामले की सूचना बनमनखी थाना प्रभारी और एसडीपीओ को भी दे दी है.
हैकर्स के नए तरीकों से रहें सावधान
इन दिनों साइबर ठगी करने वाले लोग अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. किसी परिचित या अधिकारी के नाम से पैसे मांगने वाला मैसेज मिलने पर बिना पुष्टि किए रकम भेजना नुकसानदेह हो सकता है. अगर किसी परिचित के WhatsApp से पैसे मांगने का मैसेज आए, तो पहले फोन करके सीधे बात करें और इसकी पुष्टि करें. अनजान स्कैनर या QR कोड के जरिए भुगतान करने से बचें. किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर संबंधित व्यक्ति और पुलिस को इसकी जानकारी दें.