दिवाली पर आएंगे ‘राम’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

दिवाली पर आएंगे ‘राम’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग


Last Updated:

Ramayana release date: आखिरकार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है. मेकर्स ने रविवार को नए पोस्टर के साथ दिवाली पर दस्तक को कंफर्म कर दिया है. नए पोस्टर में रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी और यश नजर आ रहे हैं. चलिए बताते हैं रामायण की रिलीज डेट.

Top Deals Inside

रणबीर कपूर की रामायण की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है. पिछले लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा, लेकिन कंफर्म तारीख का मेकर्स ने ऐलान नहीं किया था. अब नवरात्रि के पहले दिन नमित्र मल्होत्रा की रामायण की रिलीज डेट सामने आ गई है. (insta/worldoframayana)

रणबीर कपूर-साई पल्लवी की रामायण दिवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. दुनियाभर में ये फिल्म 5 नवंबर को ही दस्तक देगी. मतलब कि दिवाली के तीन दिन पहले. (insta/worldoframayana)

इसी के साथ नवरात्रि के पहले दिन मेकर्स ने नया पोस्टर भी रिलीज किया. जिसमें यश का रावण अवतार देखने को मिल रहा है. वहीं इसी पोस्टर में राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में रणबीर कपूर, रवि दुबे और साई पल्लवी भी नजर आ रहे हैं. (insta/worldoframayana)

Add News18 as
Preferred Source on Google

रामायण की रिलीज डेट के सात ही मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग की तारीख भी बता दी है. मेकर्स ने बताया है कि रामायण की एडवांस बुकिंग दशहरा से शुरू होगी. रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. तो नमित मल्होत्रा के साथ यश ने प्रोड्यूस किया है. (insta/worldoframayana)

अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि रामायण इंटरनेशनल रिलीज के दो दिन बाद भारत में रिलीज होगी. मगर अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि भारत के साथ साथ दुनिायभर में रामायण एक ही दिन रिलीज होगी यानी 5 नवंबर 2026. (insta/worldoframayana)

रामायण की कास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे के अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरेॉय से लेकर सनी देओल जैसे सितारे नजर आएंगे. (insta/worldoframayana)

अब तक रामायण का ट्रेलर दर्शक देख चुके हैं. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का आधिकारिक ट्रेलर जुलाई 2026 में रिलीज हुआ था. फिर इसका कुमार विश्वास के द्वारा लिखा गाना जय जय राम भी रिलीज हुआ.(insta/worldoframayana)

दो दिन पहले ही मेकर्स ने रामायण ये केकई के रूप में लारा दत्ता लुक रिलीज किया था तो शीबा चंद्रा मंथरा का किरदार निभाने वाली हैं. वहीं अरुण गोविल का दशरथ लुक भी सामने आ चुका है. अभी तक मेकर्स ने सनी देओल के हनुमान किरदार को छिपा रखा है, जिसे लेकर फैंस की काफी एक्साइमेंट है. (insta/worldoframayana)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link