Last Updated:
Bhagalpur Silk Market: भागलपुर सिल्क कपड़ों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. दुर्गा पूजा पर खरीदारी के लिए यहां के चम्पानगर, तांती बाजार, सुजागंज और हुसैनाबाद खास बाजार हैं, जहाँ 4 हजार रुपये की शुरुआती किफायती कीमत पर बेहतरीन सिल्क साड़ियां और कपड़े उपलब्ध हैं.
भागलपुर: भागलपुर सिल्क कपड़े का हब माना जाता है. ऐसे में यहां के सिल्क की पहचान देश ही नहीं विदेशों में भी है. यहां का सिल्क काफी प्रसिद्ध है. आपको पता है कि यहां का कौन सा क्षेत्र इसके लिए खास है जहां आपको थोक या खुदरा सब सिल्क एक दाम में मिल जाएगा. सिल्क मतलब 10 हजार रुपये से अधिक ही कीमत समझती जाती है लेकिन, यहां आपको 4 हजार रुपये से सिल्क मिलना प्रारंभ हो जाएगा. अब आप भी दुर्गा पूजा में कपड़े की तैयारियों में लग गए होंगे जिसमें साड़ियों की खरीदारी करनी होगी तो आपके लिए यह बाजार सबसे बेस्ट होने वाला है.
ये है सिल्क कपड़े का गढ़
वैसे तो पूरा भागलपुर जिला ही सिल्क के लिए प्रसिद्ध है. यहां आपको हर क्षेत्र में लूम के खटखट की आवाज सुनाई देगी. सिल्क कपड़ा खरीदने जब जाएंगे तब आपको सीधे लूम से नहीं मिलेगा. वहां पूरी तरीके से फिनिश किया हुआ कपड़ा नहीं रहता है. ऐसे में यहां का सिल्क का खास बाजार है जो चम्पानगर स्थित तांती बाजार है. यहां आपको 50 से अधिक दुकान मिल जाएंगी जिसमें आपको भागलपुरी कपड़े मिल जाएंगे. यहां आपको बाजार से सस्ते दाम पर कपड़े मिल जाएंगे.
सिल्क बड़े सस्ते दामों पर उपलब्ध
बात करें तो यहां का सुजागंज बाजार खास कपड़े के बाजार के लिए प्रसिद्ध है. जहां आपको सिल्क के कपड़े बड़े पैमाने पर मिल जाएंगे. यहां का हुसैनाबाद भी बुनकरों का एक बड़ा हब है. भागलपुर के पुरैनी में भी आपको सिल्क बड़े सस्ते दामों पर उपलब्ध हो जाएगा. इन सभी क्षेत्रों में पावर लूम और हैंडलूम दोनों उपलब्ध हैं. हैंडलूम का कपड़ा महंगा होगा जबकि पावरलूम बना कपड़ा उससे सस्ता होगा.
क्या-क्या चीज होती है तैयार
आपको बता दें कि यहां सिल्क के कई तरह के कपड़े तैयार होते हैं. सबसे खास यहां का तसर सिल्क माना जाता है. इसके साथ साथ यहां मलबरी, कोटा, घिच्चा, एड़ी, मटका सिल्क का कपड़ा तैयार होता है. इसके साथ-साथ यहां अन्य तरह के फैब्रिक के कपड़े भी तैयार किये जाते हैं जिनकी डिमांड काफी होती है.
नए नए डिजाइन में बनते रहता है साड़ी
आपको बता दें कि यहां नए नए डिजाइन में कपड़े तैयार होते रहते हैं खास फेस्टिवल साड़ी भी यहां पर तैयार होती है. ऐसे में यहां आपको होलसेल रेट में ही रिटेल साड़ी भी मिल जाएगी.