Last Updated:
कैटरीना कैफ के बाद अब उनके पति और बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी ट्रोल किया जा रहा है. इन दिनों उन्हें उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. दोनों की ये फोटो लंदन से सामने आई है. लोग इस फोटो में उनके बदले हुए लुक को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इसी पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर महिलाओं को ही उनके लुक और शरीर को लेकर ट्रोल क्यों किया जाता है. पुरुषों के बढ़ते वजन को लेकर भी कोई ट्रोल नहीं करता.
कैटरीना के बाद अब विक्की हुए ट्रोल
नई दिल्ली. कैटरीना कैफ के बाद अब विक्की कौशल को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. कपल इस वक्त लंदन में हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं. लंदन से ही सामने आई दोनों की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस फोटो में विक्की का लुक देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने इस मौके पर पुरुषों और महिलाओं के साथ होने वाले अलग-अलग व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों लंदन में हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं. कैटरीना वहां अपने ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty के यूके में एक साल पूरे होने का जश्न मनाने पहुंची हैं. इसी दौरान दोनों की मुलाकात एक फैन से हुई, जिसके साथ उन्होंने तस्वीर भी खिंचवाई. अब यही फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.
विक्की कौशल लुक को लेकर हुए ट्रोल
विक्की कौशल की एक फोटो इन दिनों काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में विक्की कौशल दाढ़ी बढ़ाए हुए, चश्मे और कैप में नजर आ रहे हैं. उनका लुक पहले के मुकाबले काफी बदला हुआ नजर आ रहा है. उनके नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाए तेज हो गईं. कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि विक्की ने ये लुक अपनी आने वाली फिल्म ‘महावतार’ के लिए लिया है. इस फोटो में कैटरीना ग्रे कलर की ओवरसाइज जैकेट और सफेद शर्ट पहने नजर आ रही हैं.एक्ट्रेस ने अपने बालों को बांधा हुआ है और उनका मेकअप भी काफी हल्का है. दोनों की यह फोटो एक फैन पेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की थी.
फैंस संग विक्की कैटरीना ने दिए पोज
(फोटो साभार: REDDIT)
कैटरीना के बाद विक्की को बनाया निशाना
विक्की ही नहीं, कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ को भी एक इवेंट में देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. एक इवेटं से कैटरीना के फोटो और वीडियो काफी वायरल हुए थे. इसके बाद कैटरीना को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था. मां बनने के बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भद्दे कमेंट करने लगे थे. अब इसी तरह विक्की के लुक को लेकर लोग ट्रोल करने लगे हैं.
बता दें कि रेडिट पर विक्की की फोटो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि क्या विक्की अपना शेविंग किट साथ लाना भूल गए हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने उनके लुक की तुलना फिल्ममेकर शूजीत सरकार से की. हालांकि, कई लोगों ने विक्की के लुक पर टिप्पणी करने के बजाय सोशल मीडिया पर होने वाले दोहरे व्यवहार पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, ‘अब कोई विक्की को उनके लुक के लिए ट्रोल नहीं करेगा. ट्रोलिंग तो सिर्फ उनकी पत्नी के लिए है.’ एक अन्य यूजर ने कहा कि नई मांओं से अक्सर उम्मीद की जाती है कि वे जल्द से जल्द पतली दिखने लगें, जबकि पुरुषों पर इस तरह का दबाव नहीं बनाया जाता. लोगों का कहना है कि महिलाओं के शरीर में बदलाव को लेकर जिस तरह की टिप्पणियां की जाती हैं, वैसा व्यवहार पुरुषों के साथ अक्सर देखने को नहीं मिलता.