Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 12 October 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन धनु राशि के जातकों की जिम्मेवारियां बढ़ सकती हैं और आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार आज कई योग बन रहे हैं और अटके कार्य पूरे हो सकते हैं।
जमुई: मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप की आराधना 12 अक्टूबर 2026 के दिन की जायेगी. आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के बीच ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बनने वाला है. उन्होंने बताया कि आज रात 11:52 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद विशाखा नक्षत्र प्रारंभ होगा. चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में संचरण करेंगे.
बनने वाले हैं कई सारे योग
उन्होंने बताया कि आज के दिन विष्कुम्भ योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, वाशि योग, आनन्दादि योग और सुनफा योग का प्रभाव रहेगा. धनु राशि पर भी इन सभी योग का असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. लंबे समय से अटके किसी कार्य को पूरा करने में सफलता मिल सकती है. कार्यालय में चल रही खींचतान या अनावश्यक विवाद से राहत मिल सकती है. कारोबारियों को नए व्यापारिक संपर्क बनाने और पुराने सौदों को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है.
चंद्रमा की स्थिति से आएगी सकारात्मकता
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि चंद्रमा के तुला राशि में रहने से लाभ से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. उन्होंने बताया कि नए व्यापारिक सौदों, पुराने संपर्कों और अतिरिक्त आय हो सकती है. निवेश या किसी बड़े वित्तीय निर्णय से पहले संबंधित दस्तावेजों और शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें. प्रेम संबंधों में भावनाओं के साथ व्यवहारिकता बनाए रखना जरूरी होगा. उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा आराधना करें और उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करें, इस से आपको लाभ हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक पांच रहने वाला है.