Last Updated:
बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा पन्ना पहुंच गई. यात्रा के दौरान मंडला गांव में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत किया गया, जहां उनके दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े. इस दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों से सच्चे अर्थों में सनातनी बनने का आह्वान किया.
बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 की शुरुआत
गणेश प्रसाद/पन्ना. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा लेकर बुंदेलखंड के दौरे पर हैं. गढ़ा धाम से शुरू हुई यह यात्रा बमीठा और चंदन नगर होते हुए पन्ना जिले के मंडला गांव पहुंची. जहां पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया. महिलाओं ने सिर पर कलश रख यात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की. बाबा का उद्देश्य सनातन हिंदुओं में एकता का संदेश देना है.
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा को लेकर पन्ना जिले में श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला. मंडला गांव पहुंचने पर विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित हजारों भक्तों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर स्वागत किया. वहीं श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर अपनी आस्था प्रकट की. बागेश्वर धाम से शुरू हुई यह यात्रा बुंदेलखंड के पांच जिलों से होकर गुजर रही है. यात्रा के जरिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दे रहे हैं. आज यात्रा पन्ना जिले के मड़ला, हरसा, बगौहा, बनहरी, अजयगढ़, होते पन्ना पहुचेगी. जहा यात्रा का पड़ाव पन्ना मुख्यालय में रहेगा. रात्रि विश्राम के बाद सुबह यात्रा दमोह जिले की सीमा में प्रवेश करेगी.
सच्चे अर्थों में सनातनी बनने का आह्वान
बुंदेलखंड के पांच जिलों में सनातन हिंदू एकता का संदेश लेकर निकले बाबा बागेश्वर ने लोगों से कहा कि मां के दर्शन केवल नवरात्रि में ही नहीं, बल्कि हर महीने करते रहना चाहिए. उन्होंने लोगों से सनातनी होने के साथ-साथ सच्चे अर्थों में सनातनी बनने का आह्वान किया.
कहां-कहां जाएगी यात्रा
बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम से हुई है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में निकली यह करीब 500 किलोमीटर लंबी यात्रा पांच दिनों तक चलेगी और 15 अक्टूबर को छतरपुर में समाप्त होगी.
यात्रा बुंदेलखंड के पांच जिलों छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ से होकर गुजर रही है. इसके प्रमुख पड़ावों में बमीठा, अजयगढ़, पन्ना, अमानगंज, पवई, हटा, दमोह और टीकमगढ़ शामिल हैं. यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हिंदू समाज में एकता का संदेश देना है.