‘शानदार काम और राष्ट्रीय स्तर पर आभार’, किरण बेदी ने आईपीएस स्वर्ण प्रभात की तारीफ क्यों की? मोतिहारी मॉडल स्टोरी


Last Updated:

Kiran Bedi Praises IPS Swarn Prabhat :देश की पहली महिला आईपीएस अफसर, जिनकी ईमानदारी और सख्ती आज भी मिसाल दी जाती है. अब उसी कड़क छवि वाली पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने बिहार के एक और कड़क आईपीएस की पीठ थपथपाई है. नाम है- स्वर्ण प्रभात. किरण बेदी ने लिखा- “शानदार काम और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर आभार”.

Top Deals Inside

'शानदार काम और आभार',किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की तारीफ क्यों की?Zoom

किरण बेदी ने IPS स्वर्ण प्रभात को क्यों कहा शानदार?

मोतिहारी. पुलिस की वर्दी में सख्ती दिखाना एक बात है, लेकिन अपराधियों को अदालत से सजा दिलाना दूसरी. इसी कड़ी में एक जिला ऐसा भी है जहां पुलिस प्रशासन ने इसमें बहुत हद तक सफलता पाई है. ऐसे में बिहार के पूर्वी चंपारण में आईपीएस स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाए गए नशा विरोधी अभियान की तारीफ अब पूर्व आईपीएस और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने की है. पूर्वी चंपारण जिले के वर्तमान पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात और उनकी टीम की सराहना को लेकर किरण बेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने साफ कहा, काम शानदार है, देश आभारी है. सफलता का मंत्र उद्देश्य में ईमानदारी और दृढ़ संकल्प है.

किरण बेदी ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

किरण बेदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “शानदार काम और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर आभार. आप इसी तरह लगातार सफलता प्राप्त करते रहें. इसके लिए उद्देश्य के प्रति ईमानदारी और दृढ़ संकल्प सबसे अहम हैं. आईपीएस स्वर्ण प्रभात और आपकी पूरी टीम को शुभकामनाएं.” उन्होंने आगे लिखा- “ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ाई: बिहार के आईपीएस स्वर्ण प्रभात के दो साल के अभियान में 100 दोषियों को सजा मिली और 52 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए.”

खुद कड़क पुलिसिंग की मिसाल किरण बेदी ने बिहार के IPS स्वर्ण प्रभात की खुलकर सराहना की है.

2 साल में 52 करोड़ का ड्रग्स जब्त, 100 को सजा

बता दें कि बीते दो वर्षों के दौरान चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस ने लगभग 52 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए हैं. वहीं, अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए 100 सजाएं सुनिश्चित कराई गई हैं. साफ है कि इस तरह की पुलिसिया कार्रवाई न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बनी है.

नेपाल बॉर्डर से आते हैं ड्रग्स

मालूम हो कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी आह्वान किया है कि 2029 तक पूरे देश को सूखा नशा की चुंगल से मुक्त कराया जाएगा. उससे पहले भारत-नेपाल सीमा इलाके में भारी मात्रा में नेपाल से सूखा नशे की बड़ी खेप लाई जाती है. नेपाल के रास्ते यूपी, दिल्ली, मुंबई के साथ-साथ कई राज्यों में इसे पहुंचाया जाता है. लेकिन एसपी स्वर्ण प्रभात की कठोर कार्रवाई और मोतिहारी पुलिस की तत्परता ने उन तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है.

किरण बेदी की तारीफ के मतलब

दरअसल, एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में पुलिस ने दो साल के दौरान 52 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त किए और 100 दोषियों को सजा दिलाई. किरण बेदी की इस सराहना से मोतिहारी पुलिस के नशा विरोधी अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. यह देश के युवा भविष्य से जुड़ा ऐसा पहलू है जिसको लेकर केंद्र की सरकार भी बेहद गंभीर है. ऐसे में आप कह सकते हैं कि एक कड़क अफसर ही दूसरे कड़क अफसर की मेहनत को और इसके परिणामों को इतनी गहराई से समझ सकता है.



Source link