‘जितना पैसा खर्च हो, सिब्बल-सिंघवी लड़ेंगे केस’, OBC आरक्षण को लेकर जीतू पटवारी की हुंकार; कहा-SC जाएंगे


Last Updated:

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ वाली सरकार ने साल 2019 में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया था. अब हाईकोर्ट ने इसे रद्द कर दिया है. फिर इसको लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरा है और कहा है कि वह इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लेकर जाएगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को खलनायक बताया है.

Top Deals Inside

'जितना पैसा खर्च हो, लड़ेंगे केस', OBC आरक्षण को लेकर जीतू पटवारी की हुंकारZoom

ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाएगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में लागू 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी. इसके बाद कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार के ऊपर लगातार हमलावर है. साल 2019 में कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया था. अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में उनकी सरकार आने पर इसे दोबारा बहाल किया जाएगा. वहीं कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में लेकर जाएगी.

जीतू पटवारी ने पैसा बहाने की कही बात
जीतू पटवारी ने कहा कि OBC आरक्षण को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाएगी. जितना भी पैसा खर्च होगा. उतना पैसा खर्च करेंगे. विवेक तंखा, कपिल सिब्बल, मनु सिंघवी केस लड़ेंगे. सरकार बनने पर OBC को 27 फीसदी आरक्षण देंगे. कोर्ट ने सरकार को पूरी तरह से बेनकाब किया है. जानबूझकर गलत सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई. 7 साल से केस चल रहा था, बीजेपी ने कुछ नहीं किया. कांग्रेस शासित राज्यों में 27 फीसदी से ज्यादा आरक्षण दिया है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने तुषार मेहता, प्रशांत सिंह, नटराजन को 200 करोड़ फीस के दिए. सोच समझकर कोर्ट से फैसला कराया है. इसके महा खलनायक शिवराज सिंह चौहान हैं. कांग्रेस अध्यादेश लेकर आई. फिर विधानसभा में कानून लेकर आई. राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकारी नियुक्तियां भी हुई. लेकिन अब OBC समाज बीजेपी को माफ नहीं करेगी.

जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने पाप किया है. सत्तारूढ़ दल ने ओबीसी समुदाय से छल किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पिछले सात साल से ओबीसी आरक्षण रोकने का प्रयास कर रही थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने कोर्ट में सही आंकड़े नहीं पेश किए.

जीतू पटवारी ने कहा कि ओबीसी समुदाय के लोगों को डरने और निराश होने की जरूरत नहीं है. कांग्रेस आपके हक के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी. इसके अलावा साल 2028 में विधानसभा में सरकार बनने पर कांग्रेस ओबीसी आरक्षण को दोबारा बहाल कर देगी.

चुनाव के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर क्या बोले जीतू पटवारी?
जीतू पटवारी ने दिल्ली पुलिस द्वारा चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किए जाने को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है और इसे अघोषित आपातकाल बताया.



Source link