8 दिन में 400 करोड़ पार हुई ‘दृश्यम 3’, अब नए धमाके की तैयारी में अजय देवगन, लद्दाख में कर रहे ‘चौहान’ की शूटिंग


Last Updated:

Chauhan: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. फिल्म ने देश और दुनिया में कमाल की कमाई है. दृश्यम 3 दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस फिल्म की ग्रैंड सक्सेस के बीच अजय देवगन ने अपकमिंग फिल्म ‘चौहान’ की शूटिंग शुरू कर दी है.

Top Deals Inside

8 दिन में 400 करोड़ पार हुई 'दृश्यम 3', अब नए धमाके की तैयारी में अजय देवगनZoom

अजय देवगन ‘चौहान’ में दिखने वाले हैं. (फोटो साभार -फाइल फोटो)

नई दिल्ली. अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ के साथ अजय और तब्बू की फिल्म की कहानी खत्म हो गई. फिल्म ने देश के साथ ही विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी कहर ढा रखा है. दृश्यम 3 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 428.82 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. अपनी फ्रेंचाइजी की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

न्यूज18 इंग्लिश में प्रकाशित खबर में बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि अजय देवगन कुछ दिन पहले ही कारगिल पहुंचे थे और वहां वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चौहान’ की शूटिंग की शुरुआत कर चुके हैं. फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने पोर्टल को बताया कि कारगिल के खूबसूरत नजारों के बीच फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य शूट किए जाएंगे.

अजय देवगन ने शुरू की ‘चौहान’ की शूटिंग

शूटिंग को बिना किसी परेशानी के पूरा करने के लिए मेकर्स ने पहले ही जरूरी परमिशन ले ली थीं. साथ ही, वहां शूटिंग के लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं. सूत्र ने दावा किया कि लद्दाख में मौसम बहुत सर्द है और यहां सर्दियां फिल्म के सीन्स में ओरिजिनल टच जोड़ेगा.

लद्दाख में होगी ‘चौहान’ की शूटिंग

अजय देवगन लंबे समय बाद लद्दाख में शूटिंग कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2003 में जेपी दत्ता की वॉर फिल्म ‘एलओसी: कारगिल’ की शूटिंग के लिए इस केंद्रशासित प्रदेश में पहुंचे थे. ऐसे में करीब दो दशक बाद इस इलाके में उनकी वापसी भी खास मानी जा रही है.

इस साल जून में ‘चौहान’ का टीजर रिलीज हुआ था. फिल्म में अजय देवगन का लुक रिवील हुआ था. फिल्म युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी थी. बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ का मशहूर गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ सुनाई देता है. टीजर के आखिर में अजय का डायलॉग, ‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा देता है.



Source link