अभिजीत दीपके की दादी का निधन, दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं CJP नेता
Last Updated:
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में निधन हो गया है. वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और उन्होंने अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में आखिरी सांस ली. अभिजीत फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं. वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे थे. उनके साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया. अभिजीत के माता-पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. परिवार पहले से हिरासत को लेकर परेशान था और अब दादी के निधन से उसे बड़ा सदमा लगा है.
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का महाराष्ट्र के हिंगोली में निधन हो गया.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अभिजीत फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं और इसी बीच महाराष्ट्र में उनकी दादी का निधन हो गया. उन्होंने हिंगोली जिले के अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में आखिरी सांस ली. बताया गया है कि उनकी दादी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. परिवार पहले ही अभिजीत की हिरासत को लेकर परेशान था. अब घर के बुजुर्ग सदस्य के निधन से परिवार को एक और बड़ा सदमा लगा है. एक तरफ दिल्ली में अभिजीत की हिरासत और उनके प्रदर्शन को लेकर घटनाक्रम जारी है. दूसरी तरफ महाराष्ट्र में परिवार इस दुखद घटना का सामना कर रहा है.