Last Updated:
Dr Santosh Kumar Singh IPS: छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस डॉ. संतोष कुमार सिंह को दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ का डीआईजी बनाया गया है. 9 जिलों में पुलिसिंग, IACP ’40 Under 40′ और जेएनयू-बीएचयू से गोल्ड मेडलिस्ट रहे संतोष सिंह अब दिल्ली में मेट्रो सुरक्षा की कमान संभालेंगे.
Dr Santosh Kumar Singh IPS: डॉ. संतोष कुमार सिंह का एकेडमिक प्रोफाइल बहुत मजबूत है
नई दिल्ली (Dr Santosh Kumar Singh IPS). राजधानी दिल्ली में मेट्रो आम लोगों का सबसे बड़ा सहारा है. हाल के दिनों में दिल्ली में जारी विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक प्रदर्शनों के बीच मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन चुनौती बन चुका है. रोजाना 80 लाख से ज्यादा यात्रियों को ले जाने वाली इस लाइफलाइन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह को CISF का DIG (दिल्ली मेट्रो) नियुक्त किया है.
बस्तर के नक्सल मोर्चे से लेकर 9 जिलों की कप्तानी का सफर
डॉ. संतोष कुमार सिंह के पास जमीनी पुलिसिंग का लंबा अनुभव है. उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव और रायगढ़ समेत 9 जिलों में एसपी/एसएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं. इसके अलावा, उन्होंने सुकमा और बस्तर जैसे बेहद संवेदनशील नक्सल प्रभावित इलाकों में भी काम किया है. नक्सली हिंसा से निपटने और बेहद कठिन परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उनके इस अनुभव ने उन्हें मजबूत रणनीतिकार बनाया है.
‘निजात’ अभियान और इंटरनेशनल IACP ’40 Under 40′ अवॉर्ड
‘स्कॉलर-वॉरियर’: बीएचयू गोल्ड मेडल से जेएनयू और पीएचडी तक
संतोष कुमार सिंह ने यूपीएससी सीएसई 2010 में 369वीं रैंक हासिल की थी. आमतौर पर पुलिस अफसरों की पहचान उनके फील्ड एक्शन से होती है, लेकिन डॉ. संतोष सिंह को ‘स्कॉलर-वॉरियर’ कहा जाता है.
- उन्होंने बीएचयू (BHU) से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन में टॉप किया और पोस्ट-ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल हासिल किया.
- इसके बाद UGC NET-JRF क्रैक कर जेएनयू से इंटरनेशनल रिलेशंस में M.Phil की और फिर Ph.D पूरी की.
- वे संयुक्त राष्ट्र (UN) के पीसकीपिंग ऑपरेशन्स पर ‘Institutionalization of Peacebuilding’ नाम की किताब भी लिख चुके हैं.