रात में गार्ड की नौकरी, सुबह हेल्दी स्नैक्स का कारोबार, सोशल मीडिया से आइडिया लेकर किशोर रोज बेचते हैं 150 प्लेट

रात में गार्ड की नौकरी, सुबह हेल्दी स्नैक्स का कारोबार, सोशल मीडिया से आइडिया लेकर किशोर रोज बेचते हैं 150 प्लेट


Last Updated:

Bokaro Famous Healthy Snacks: बोकारो के किशोर रजवार रात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते हैं और सुबह हेल्दी फूड स्टॉल लगाते हैं. वे चिया सीड पुडिंग, ओट्स पुडिंग और पीनट बटर सैंडविच जैसे बहुत से आइटम बेच रहे हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

बोकारो. बोकारो के किशोर रजवार रात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते हैं और सुबह हेल्दी फूड स्टॉल लगाकर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं. बोकारो मॉल के पास सुबह 6 बजे से 11 बजे तक लगने वाले उनके स्टॉल पर चिया सीड पुडिंग, ओट्स पुडिंग और पीनट बटर सैंडविच जैसे हेल्दी फूड आइटम मिलते हैं, जिन्हें मॉर्निंग वॉक करने वाले, और जिम जाने वाले लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी ठीक-ठाक बिक्री हो जाती है.

सोशल मीडिया से मिला हेल्दी फूड बिजनेस का आइडिया
किशोर ने बताया कि वह इससे पहले कई बड़े फूड आउटलेट ब्रांड में काम कर चुके हैं, जहां उन्हें खाने-पीने के कारोबार को समझने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने अपना छोटा बिजनेस शुरू करने का फैसला किया. सोशल मीडिया पर हेल्दी फूड से जुड़े ट्रेंड और लोगों की पसंद से प्रेरित होकर उन्होंने चिया सीड पुडिंग, ओट्स पुडिंग और पीनट बटर सैंडविच की बिक्री शुरू की. चूंकि उनका उद्देश्य लोगों को स्वादिष्ट भोजन के साथ हेल्दी फूड उपलब्ध कराना है. वॉइस सोशल मीडिया पर भी उनके काम को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है

इतनी है कीमत
उनके स्टॉल पर पीनट बटर सैंडविच की कीमत 40 रुपये है, जबकि चिया सीड पुडिंग और ओट्स पुडिंग 60 रुपये में मिलती है किशोर के मुताबिक, उनके यहां सबसे अधिक मांग पीनट बटर सैंडविच की है इसे पीनट बटर, शहद, केला, अनार और मौसमी फलों के साथ तैयार किया जाता है, जिसे ग्राहक बड़े चाव से खाते हैं. किशोर रजवार के मुताबिक, उनके स्टॉल पर रोजाना 150 प्लेट से अधिक फूड आइटम की खपत होती है, जबकि अकेले पीनट बटर सैंडविच की बिक्री 50 प्लेट से अधिक रहती है

12वीं तक पढ़ाई, परिवार की जिम्मेदारी ने सिखाया मेहनत करना
किशोर रजवार ने 12वीं तक पढ़ाई की है परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्होंने काम करना शुरू किया फिलहाल वह रात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते हैं और सुबह अपने स्टॉल का संचालन करते हैं उनकी दिनचर्या आसान नहीं है, लेकिन खुद का कारोबार खड़ा करने की चाह उन्हें लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. किशोर का सपना भविष्य में अपना एक अलग ब्रांड तैयार करना है ताकि वह अधिक से अधिक लोगों तक हेल्दी और स्वादिष्ट भोजन पहुंचा सकें.

हेल्दी फूड का विकल्प मिला तो ट्राई किया
वहीं स्टॉल पर सैंडविच खाने पहुंचे ग्राहक मोहम्मद जैद ने बताया कि वह रोजाना रनिंग करने के लिए आते हैं इस दौरान जब उन्हें यहां हेल्दी फूड का विकल्प मिला, तो उन्होंने इसे ट्राई किया. उनके मुताबिक, यहां मिलने वाली सैंडविच स्वादिष्ट है और उन्हें हेल्दी फूड के नए विकल्प आजमाने का मौका भी मिलता है. फिलहाल बोकारो के लोगों को यह स्वाद काफी भा रहा है. सोशल मीडिया का यह आइडिया किशोर रजवार को कमाई का अच्छा मौका भी दे रहा है.



Source link