Durga Ashtami 2026 Date: दुर्गाष्टमी कब है? उसी दिन मनेगी महानवमी भी, जानें तारीख, मुहूर्त, शुभ योग और महत्व


होमताजा खबरधर्म

दुर्गाष्टमी कब है? उसी दिन मनेगी महानवमी भी, जानें तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

Last Updated:

Durga Ashtami 2026 Date: आश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी मनाते हैं, वहीं नवमी तिथि को महानवमी होती है. दुर्गाष्टमी को माता महागौरी और महानवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं. इस बार सप्तमी तिथि दो दिन होने की वज​ह से दुर्गाष्टमी और महानवमी एक ही साथ मनाई जाएगी. आइए जानते हैं कि दुर्गाष्टमी और महानवमी कब हैं? इस दिन के मुहूर्त और शुभ योग क्या हैं?

Top Deals Inside

दुर्गाष्टमी कब है? उसी दिन मनेगी महानवमी भी, जानें तारीख, मुहूर्त, शुभ योगZoom

इस साल दुर्गाष्टमी और महानवमी एक ही दिन मनाई जाएगी. (Photo: AI)

Durga Ashtami 2026 Date: शारदीय नवरात्रि के 8वें दिन दुर्गाष्टमी और 9वें दिन महानवमी मनाते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी ति​थि को दुर्गाष्टमी होती है, इसे महाष्टमी भी कहते हैं. वहीं आश्विन शुक्ल नवमी तिथि को महानवमी मनाते हैं. दुर्गाष्टमी के दिन कन्या पूजा और महानवमी को नवरात्रि का हवन करते हैं. कई स्थानों पर दशमी के दिन यानि विजयादशमी को नवरात्रि हवन करके पारण करते हैं. इस साल नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है तो दुर्गाष्टमी और महानवमी कब है?

दुर्गाष्टमी 2026 तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल दुर्गाष्टमी के लिए आश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 08 बजकर 27 मिनट से शुरू हो रही है और यह तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी.

उदयातिथि के आधार पर दुर्गाष्टमी 19 अक्टूबर को है. उस दिन ही व्रत रखकर माता महागौरी की पूजा करते हैं. दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजा करते हैं.

महानवमी कब है?

पंचांग अनुसार, महानवमी के लिए आश्विन शुक्ल नवमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे से शुरू होगी और 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर नवमी तिथि 20 अक्टूबर को है, लेकिन महानवमी व्रत और पूजा 19 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी के साथ ही होगा क्योंकि इस बार सप्तमी तिथि दो दिन है. महानवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं.

2 शुभ योग में मनेगी दुर्गाष्टमी और महानवमी

इस साल दुर्गाष्टमी और महानवमी एक ही दिन है. उस दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग दोपहर में 3 बजकर 38 मिनट से शुरू होंगे और 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगी.

दुर्गाष्टमी और महानवमी पर धृति योग प्रात:काल से लेकर देर रात 12 बजकर 35 मिनट तक है. उसके बाद से शूल योग बनेगा. उत्तराषाढा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक है, वहीं उसके बाद से श्रवण नक्षत्र होगा.

दुर्गाष्टमी और महानवमी 2026 मुहूर्त

इस दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त 11:43 ए एम से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. उस दिन का ब्रह्म मुहूर्त 04:43 ए एम से 05:34 ए एम तक है. जिनको मंत्र साधना करनी है, उनके लिए निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 41 मिनट से देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक है.

जो लोग नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक व्रत नहीं रख सकते हैं, वे लोग प्रतिपदा और दुर्गाष्टमी पर व्रत रखते हैं. मां दुर्गा की पूजा करके कन्या पूजन करते हैं और नवमी को हवन करते हैं, उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करते हैं.



Source link