मुंगेर में दुर्गा पूजा की भव्य तैयारी, मलेशिया के ट्विन टावर जैसा बनेगा 170 फीट ऊंचा पंडाल, है खास तैयारी

मुंगेर में दुर्गा पूजा की भव्य तैयारी, मलेशिया के ट्विन टावर जैसा बनेगा 170 फीट ऊंचा पंडाल, है खास तैयारी


होमफोटोधर्म

मुंगेर में दुर्गा पूजा पर बनेगा 170 फीट ऊंचा ट्विन टावर पंडाल, है भव्य तैयारी

Last Updated:

Munger Durga Puja Pandal: बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा पर मलेशिया के पेट्रोनास ट्विन टावर और ब्रिटिश पार्लियामेंट की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. 170 फीट ऊंचे इस पंडाल को झारखंड के कारीगर तैयार कर रहे हैं.

Top Deals Inside

बिहार के मुंगेर जिले में दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. इस बार बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में बड़ी दुर्गा महारानी पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. गंगा तट के किनारे स्थित मंदिर परिसर में बनने वाला यह पंडाल मलेशिया के प्रसिद्ध पेट्रोनास ट्विन टावर और ब्रिटिश पार्लियामेंट की तर्ज पर बनाया जा रहा है. करीब 170 फीट ऊंचा और 150 फीट चौड़ा मुख्य पंडाल इस बार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा.

पंडाल में दोनों टावरों के बीच स्काई ब्रिज बनाया जा रहा है. इसके अलावा ब्रिटिश पार्लियामेंट की तर्ज पर विक्टोरिया हाउस की प्रतिकृति तैयार की जा रही है. जिसके ऊपर भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी. आधुनिक वास्तुकला और धार्मिक आस्था का यह संगम श्रद्धालुओं को खास अनुभव देने वाला है.

इस भव्य पंडाल को तैयार करने के लिए झारखंड के गिरिडीह से करीब 75 कारीगर बुलाए गए हैं. ये कारीगर पिछले ढाई महीने से लगातार निर्माण कार्य में जुटे हैं. कारीगरों ने बतलाया कि पंडाल बनाने में बांस, कपड़ा, रस्सी, थर्माकोल और दूसरी सजावटी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. हजारों मीटर कपड़े और रस्सी से पंडाल को ट्विन टावर जैसा रूप दिया जा रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कारीगर पिछले 12 वर्षों से कल्याणपुर में अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाते आ रहे हैं. पूजा समिति के आयोजक प्रसिद्ध होम्योपैथिक डॉ.नीतिश चंद्र दुबे ने बतलाया कि समिति हर साल अंतरराष्ट्रीय और ऐतिहासिक इमारतों से प्रेरित होकर नई थीम तैयार करती है. इससे पहले यहां बुर्ज खलीफा, थाईलैंड के अरुण मंदिर और जयपुर के हवामहल की तर्ज पर भी पंडाल बनाए जा चुके हैं.

इस बार सिर्फ पंडाल ही नहीं, बल्कि मंदिर परिसर की पूरी गली को भी खास तरीके से सजाया जा रहा है. यहां झरने की थीम तैयार की जाएगी. इसके साथ ही करीब 10 हजार घंटियां लगाई जाएंगी. श्रद्धालुओं के लिए लेजर लाइट शो की व्यवस्था भी की जा रही है. रोशनी और सजावट के जरिए पूरे परिसर को आकर्षक रूप दिया जाएगा.

दुर्गा पूजा के दौरान यहां कई चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. आयोजन की जानकारी के अनुसार अष्टमी को भोजपुरी गायक पवन सिंह कार्यक्रम शामिल होंगे. नवमी को भरत शर्मा और कल्पना पटवारी प्रस्तुति देंगे. जबकि दशमी को शब्बीर कुमार और कल्पना पटवारी के कार्यक्रम की योजना है. गोरखपुर के सांसद व एक्टर रवि किशन के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है.

कल्याणपुर का यह पूजा पंडाल हर साल आसपास के इलाकों के साथ बिहार के अलग-अलग जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. इस बार पंडाल की भव्यता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए हाईटेक व्यवस्था की जा रही है. स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में पंडाल को लेकर खासा उत्साह है. अब कारीगर इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं. दुर्गा पूजा के दौरान यह पंडाल मुंगेर में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने की तैयारी में है.



Source link