संजू सैमसन ने विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, रचा इतिहास


होमखेलक्रिकेट

संजू सैमसन ने विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Last Updated:

Sanju Samson Equals Virat Kohli Records: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इस पारी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. संजू की इस आक्रामक पारी और शुरुआती पावरप्ले के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने विशाल स्कोर की नींव रखी. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 249 रन बनाए.

Top Deals Inside

संजू सैमसन ने विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरीZoom

संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक.

नई दिल्ली. संजू सैमसन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से महेंद्र सिंह धोनी के होमटाउन रांची में कोहराम मचा दिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में संजू ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए महज 21 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इस शानदार पारी के साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में भारतीय दिग्गज विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. भारत ने 120 गेंदों पर 249 रन बनाए.  संजू सैमसन ने 41 गेंदों पर 82 रन बनाए वहीं ईशान किशन ने 22 गेंदों पर 43 रन बनाए. तिलक वर्मा 18 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद लौटे. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर 40 र न की पारी खेली.  संजू ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए.

भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे संजू सैमसन (Sanju Samsn) ने पहले टी20 मैच की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए बेहद आक्रामक तेवर दिखाए. शुरुआती ओवरों से ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए उन्होंने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान 6 शानदार चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. उन्होंने अपने शुरुआती साथी अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए महज चार ओवरों में ही 42 रनों की तेजतर्रार साझेदारी निभाई. संजू के इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवरों के खेल में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 79 रन का मजबूत स्कोर बोर्ड पर टांग दिया.

विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी
संजू सैमसन का यह रिकॉर्ड अर्धशतक ठीक उस अंदाज की याद दिलाता है, जो विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2019 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मुकाबले में बनाया था. उस मैच में कोहली ने भी सिर्फ 21 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी की थी. अब रांची के मैदान पर संजू ने भी बिल्कुल वैसी ही विस्फोटक बल्लेबाजी दोहराते हुए इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली की बराबरी कर ली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की इस सूची में इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 27 अगस्त 2016 को लॉडरहिल में 22 गेंदों पर और 11 दिसंबर 2019 को मुंबई में 23 गेंदों पर फिफ्टी बनाई थी. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 8 अगस्त 2023 को प्रोविडेंस में 23 गेंदों में यह कारनामा किया था.

दुनिया भर के बल्लेबाजों के सबसे तेज अर्धशतक
यदि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में दुनिया भर के बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सबसे तेज अर्धशतकों की बात करें, तो यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के नाम दर्ज है. डी कॉक ने 26 मार्च 2023 को सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ महज़ 15 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इस सूची में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड हैं, जिन्होंने 25 जुलाई 2025 को बासेटेरे में 16 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी. उनके अलावा डेविड वार्नर और कॉलिन मुनरो ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 18-18 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं, जबकि मार्क चैपमैन और दासुन शनाका ने 19-19 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया है. मोहम्मद अशरफ, पॉल स्टर्लिंग, लियाम लिविंगस्टोन और बेन डकेट ने 20-20 गेंदों में फिफ्टी पूरी की है. अब इस एलीट लिस्ट में 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने वाले विराट कोहली के साथ संजू सैमसन का नाम भी मजबूती से जुड़ गया है.

शानदार फॉर्म और शतकों का रिकॉर्ड
संजू सैमसन के लिए साल 2026 बेहद शानदार रहा है. उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए आईसीटी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने लाजवाब प्रदर्शन के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब अपने नाम किया था. शुक्रवार को रांची में चल रहे इस मुकाबले में भी उन्होंने उसी शानदार फॉर्म को जारी रखा. अर्धशतक पूरा करने के बाद संजू अपनी इस पारी को एक बड़े स्कोर में बदलने की ताक में हैं. उनके पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शतकों की संख्या चार तक पहुंचाने का सुनहरा मौका है. संजू सैमसन के नाम टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में पहले से ही तीन शानदार शतक दर्ज हैं.



Source link