Curd Storage Tips: दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं? कितने दिन तक खा सकते हैं फ्रिज में रखा दही, जानें स्टोरेज का सही तरीका

Curd Storage Tips: दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं? कितने दिन तक खा सकते हैं फ्रिज में रखा दही, जानें स्टोरेज का सही तरीका


Last Updated:

Curd Storage Tips: ज्यादातर लोगों को खाने के साथ ही हल्का खट्टा दही खाना पसंद होता है. लेकिन यदि स्टोरेज अच्छी तरह से न किया जाए तो घर पर जमाया दही भी खराब लगता है. ऐसे में इस लेख में हम जानेगें कि दही को खट्टा होन से कैसे बचाया जा सकता है, और इसे स्टोर कैसे करना चाहिए साथ ही फ्रिज में स्टोर करके कितने दिन तक खा सकते हैं.

Top Deals Inside

हालांकि, दही को सही समय पर फ्रिज में रखकर और कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर इस प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है. साथ ही, दही को सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है, ताकि वह लंबे समय तक ताजा बना रहे. आइए जानते हैं दही को खट्टा होने से बचाने के 5 तरीके और फ्रिज में इसे कितने दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

दही जमने के बाद तुरंत फ्रिज में रखें- मौसम गर्म हो तो दूध से दही जमने में कम समय लगता है. सर्दियों में जहां दही जमने में 8-10 घंटे लगते हैं, वहीं गर्मियों में यह कुछ ही घंटों में जम जाता है. इसलिए दही को बीच-बीच में चेक करते रहें. जैसे ही दही जम जाए, उसे फ्रिज में रख दें. इसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर छोड़ने से खट्टापन बढ़ सकता है.   

जामन की मात्रा कम रखें- दही जमाने के लिए इस्तेमाल होने वाले जामन की मात्रा भी उसके स्वाद पर असर डालती है. गर्मियों में ज्यादा जामन डालने से दही जल्दी खट्टा हो सकता है. इसलिए 500 मिलीलीटर दूध में लगभग आधा छोटा चम्मच जामन डालकर शुरुआत कर सकते हैं. दूध के तापमान और जामन की ताकत के अनुसार मात्रा में बदलाव हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दही जमाने के लिए सही जगह चुनें- दही जमाने के लिए बर्तन को रसोई की अपेक्षाकृत ठंडी जगह पर रखें. इसे सीधे धूप में, गैस चूल्हे के पास या किसी गर्म जगह पर रखने से बचें. अगर घर में बहुत गर्मी है, तो बर्तन को ढककर किसी इंसुलेटेड डिब्बे या कैसरोल में रख सकते हैं. इससे दही जमने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

दही को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें- दही जमने के बाद इसे साफ, ढक्कन वाले कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. बेहतर है कि इसे फ्रिज की ऐसी शेल्फ पर रखें, जहां तापमान स्थिर रहता हो. बार-बार बाहर निकालकर लंबे समय तक रखने से बचें. फ्रिज में ठंडा तापमान बैक्टीरिया की गतिविधि को धीमा करता है, जिससे दही का खट्टापन धीरे बढ़ता है.

फ्रिज में रखे दही को कितने दिन तक खा सकते हैं? घर पर जमाया दही आमतौर पर फ्रिज में 3-5 दिन तक अच्छी गुणवत्ता बनाए रख सकता है. पैकेट वाला दही उसकी पैकेजिंग, स्टोरेज और एक्सपायरी डेट के अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए. बंद पैकेट वाले दही की अवधि अलग-अलग हो सकती है. पैकेट खोलने के बाद उसे फ्रिज में रखें और लेबल पर दिए निर्देशों का पालन करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link