Last Updated:
Delhi Schools Closed CJP Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के कठोर इंतजाम किए गए हैं. कई स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेस का ऐलान किया है, मेट्रो स्टेशन बंद हैं और परीक्षा/पीटीएम टाल दी गई है. जानिए देश की राजधानी का ताजा स्टेटस.
Delhi Schools Closed CJP Protest:: सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली के कई स्कूल बंद रहेंगे
नई दिल्ली (Delhi Schools Closed). दिल्ली में कल यानी 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सीजेपी प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर कानून-व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 23 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं और 56 मेट्रो स्टेशन को भी अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है. बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई नामी स्कूल कल बंद रहेंगे.
विरोध प्रदर्शन के बीच बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल
राजधानी में प्रस्तावित प्रदर्शन और भारी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई प्रमुख स्कूलों ने अपने यहां छुट्टी की घोषणा कर दी है:
- सरदार पटेल विद्यालय: स्कूल प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि 10 अक्टूबर को कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होगी. इसके अलावा, स्टूडेंट्स के लिए ‘स्टे-BACK’ सुविधा बंद कर दी गई है और ‘एक्टिविटी वीक’ का उद्घाटन कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है.
- रघुबीर सिंह जूनियर मॉडर्न स्कूल: बच्चों की सुरक्षा और आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए स्कूल ने पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) के समय में बदलाव किया है. नई तारीख की घोषणा स्थिति सामान्य होने पर की जाएगी.
- भारतीय विद्या भवन का मेहता विद्यालय: जंतर-मंतर के पास होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर स्कूल ने शनिवार को होने वाली स्पोर्ट्स डे की प्रैक्टिस और कक्षा 9 से 12 की एक्सट्रा क्लासेस रद्द कर दी हैं.