Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पैपराजी पर भड़कने की अफवाहों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो का सच उजागर करते हुए बिपाशा ने साफ किया कि उन्होंने पैपराजी पर कोई गुस्सा नहीं निकाला, बल्कि वह सिर्फ समय पर शूटिंग सेट पर पहुंचना चाहती थीं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने पैपराजी को थैंक यू’ कहा था, जिसे चालाकी से एडिट कर दिया गया. बिपाशा ने साफ कहा कि पैपराजी के साथ उनके सम्मानजनक रिश्ता है.
बिपाशा बसु ने वायरल वीडियो का बचाया सच. (फोटो साभार: Instagram@bipashabasu)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने मां बनने के बाद एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था. मगर अब वह वापस काम पर लौट आई हैं. इन दिनों वह मुंबई में अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं. इसी बीच एक स्टूडियो के बाहर का उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि वह पैपराजी को देखते ही भड़क गई थीं. हालांकि, बिपाशा ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि वह बस समय पर सेट पर पहुंचना चाहती थीं और पैपराजी से उन्हें कोई शिकायत नहीं है.
मुंबई स्टूडियो के बाहर बिपाशा को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, जिस पर उन्होंने आगे बढ़ते हुए कैमरामैन से रास्ता देने का अनुरोध किया. हालांकि, जब सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली कि बिपाशा ने तुरंत अपनी सफाई दी. बिपाशा ने इंस्टा स्टोरी पर उस वीडियो को शेयर करते हुए उसमें लगाए गए बैकग्राउंड म्यूजिक पर सवाल उठाया.
बिपाशा बसु ने वायरल वीडियो का बताया सच
बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, प्लीज मुझे बताइए कि यह कैसा बैकग्राउंड म्यूजिक है? अगर कोई इंसान समय पर अपने काम पर पहुंचना चाहता है और आपकी मौजूदगी पर सवाल उठाता है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह गुस्से में है. आपने बड़ी चालाकी से वीडियो के आखिर में कहे गए मेरे थैंक यू को अनदेखा कर दिया. खैर, मुझे पैपराजी से कभी कोई शिकायत नहीं रही है, उनमें से ज्यादातर हमेशा मेरे प्रति बेहद सम्मानजनक रहे हैं.’ इस तरह बिपाशा ने साफ कर दिया कि उनका पैपराजी के साथ कोई मनमुटाव नहीं है. उन्होंने यह भी उजागर किया कि कैसे वीडियो को अधूरा दिखाकर केवल विवाद खड़ा करने की कोशिश की गई थी.
बिपाशा बसु ने वायरल वीडियो पर किया पोस्ट.
हंसल मेहता की सीरीज में नजर आएंगी बिपाशा बसु
इसी बीच बिपाशा बासु हंसल मेहता की आगामी वेब सीरीज ‘बाराबंकी’ (Barabanki) के जरिए पर्दे पर अपनी वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इससे पहले वह साल 2020 में आई सीरीज ‘डेंजरस’ में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थीं. एक्टिंग की दुनिया से पूरे 6 साल की लंबी दूरी बनाने के बाद अब वह एक बार फिर ओटीटी पर अपना जादू बिखेरने आ रही हैं. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिपाशा ने अगस्त महीने से ही मुंबई में इस सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी थी. सूत्रों का कहना है कि हंसल मेहता ने जब कहानी सुनाई तो बिपाशा ने इस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हामी भरी दी थी.