अचारी मिर्च की खेती से चमकेगी किस्मत! किसान समलु कश्यप को बंपर मुनाफे की आस

अचारी मिर्च की खेती से चमकेगी किस्मत! किसान समलु कश्यप को बंपर मुनाफे की आस


होमताजा खबरकृषि

अचारी मिर्च की खेती से चमकेगी किस्मत! किसान समलु कश्यप को बंपर मुनाफे की आस

Last Updated:

Acharimirch Hybrid Pickle: बस्तर के किसान समलु कश्यप पहली बार अचारी मिर्च की खेती कर रहे हैं. उन्हें इस खेती से तीन लाख रुपये तक का मुनाफा होने की उम्मीद है.

Top Deals Inside

Acharimirch Hybrid Pickle: बस्तर के एक किसान समलु कश्यप पहली बार अचारी मिर्च की खेती कर रहे हैं और उन्हें इससे अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है. अचारी मिर्च सामान्य मिर्च से बड़ी होती है और इसकी दूसरे राज्यों में काफी मांग है. बस्तर के किसान समलु कश्यप इस समय अचारी मिर्च की खेती को लेकर चर्चा में हैं। सामान्य मिर्च की तुलना में यह अचारी मिर्च थोड़ी बड़ी होती है और इसका उपयोग भजिया तथा अचार बनाने के लिए किया जाता है. समरूप इस मिर्च की सप्लाई आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है.

क्या है हाइब्रिड वैरायटी की मिर्च
समलु कश्यप बताते हैं कि यह हाइब्रिड वैरायटी की मिर्च है. इस वैरायटी की मिर्च में बीमारियों का प्रकोप भी कम होता है और इसका भाव भी अच्छा मिलता है. अचारी मिर्च की खेती से उन्हें तीन लाख रुपये तक का मुनाफा होने की संभावना है.

खेती की प्रक्रिया
लोकल 18 की टीम से बातचीत में समलु कश्यप ने बताया कि उन्होंने खेत की दो से तीन बार अच्छी तरह जुताई की. इसके बाद रोटावेटर से मिट्टी को भुरभुरा कर बेड का निर्माण किया गया. बेड के बीच की दूरी पांच फीट और पौधे से पौधे की दूरी एक फीट रखी गई है. इसके लिए पहले नर्सरी तैयार की जाती है और पौधे लगभग ढाई महीने में फल देना शुरू कर देते हैं.

लागत और खाद
एक एकड़ में मिर्च की खेती करने में लगभग 70 से 80 हजार रुपये का खर्च आया है. फसल में गोबर की खाद, डीएपी और सुपर फॉस्फेट का इस्तेमाल किया जाता है तथा ड्रिप के माध्यम से भी खाद दी जाती है. एक पौधे की कीमत लगभग 1.40 रुपये है और खेत में करीब 10 हजार पौधे लगाए गए हैं.

फसल की देखभाल और उम्मीद
फसल में थ्रिप्स और माइट्स का प्रकोप दिखाई देने पर नियंत्रण के लिए दवाओं का छिड़काव किया जाता है. पौधे लगभग 60 दिनों में मिर्च देना शुरू कर देते हैं और फसल लगभग पांच से छह महीने तक चलती है. पहली बार खेती करने के कारण अभी उन्हें कुल उत्पादन की सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें तीन से चार लाख रुपये तक की कमाई की उम्मीद है.



Source link