Gaurav Yadav IPS Punjab DGP: फौजी का बेटा बना पंजाब का नया DGP, यूपी से है खास कनेक्शन, ससुर भी थे डीजीपी


Last Updated:

Gaurav Yadav IPS Punjab DGP: पंजाब सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को राज्य का स्थायी डीजीपी नियुक्त कर दिया है. चार साल के लंबे इंतजार और हाईकोर्ट की सख्ती के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है. इससे पंजाब पुलिस महकमे में स्टेबिलिटी आने की संभावना है.

Top Deals Inside

फौजी का बेटा बना पंजाब का नया DGP, यूपी से है खास कनेक्शन, ससुर भी थे डीजीपीZoom

Gaurav Yadav IPS Punjab DGP: आईपीएस गौरव यादव जौनपुर के रहने वाले हैं

नई दिल्ली (Gaurav Yadav IPS Punjab DGP). पंजाब पुलिस के महकमे में पिछले 4 सालों से चल रहा असमंजस का दौर आखिरकार खत्म हो चुका है. राज्य सरकार ने लंबे इंतजार के बाद 1992 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को पंजाब का नया और स्थायी पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया है. जुलाई 2022 से वे कार्यवाहक डीजीपी के रूप में विभाग की कमान संभाल रहे थे. लेकिन अब उनके कंधों पर इस पद की स्थायी जिम्मेदारी आ गई है. इस फैसले के बाद राज्य को फुल टाइम पुलिस प्रमुख मिल गया है, जिसका कार्यकाल नियमों के तहत कम से कम 2 साल का होगा.

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वह जल्द से जल्द स्थायी डीजीपी की नियुक्ति करे. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इसके लिए 13 अक्टूबर 2026 की समय-सीमा तय की थी. इसके बाद सरकार ने तेजी से फॉर्मेलिटी पूरी की. पंजाब डीजीपी की नियुक्ति से न केवल पुलिस महकमे में स्टेबिलिटी आएगी, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर लंबे समय से चले आ रहे नीतिगत फैसलों को भी नई स्पीड मिलेगी. सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार पंजाब को अपना स्थायी पुलिस मुखिया मिल ही गया. जानिए पंजाब के नए डीजीपी आईपीएस गौरव यादव कौन हैं. पढ़िए सक्सेस स्टोरी.

कर्नल के बेटे से पंजाब के पुलिस प्रमुख तक का सफर

गौरव यादव का यहां तक पहुंचने का सफर बहुत इंस्पायरिंग है. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले गौरव यादव के पिता भगवती प्रसाद यादव भारतीय सेना में कर्नल रह चुके हैं. फौजी बैकग्राउंड से होने के कारण अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा उन्हें विरासत में मिली है. उनकी शिक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली जैसे शहरों में हुई. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की (बीई और एमई). उन्होंने पुलिस प्रशासन में एमए और पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है. 1992 में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने के बाद वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में आए और अपने बैच के ऑलओवर बेस्ट प्रोबेशनर कैडेट रहे.

4 साल के लंबा इंतजार के बाद पंजाब को मिला डीजीपी

जुलाई 2022 में तत्कालीन डीजीपी वीके भावरा के छुट्टी पर जाने के बाद से गौरव यादव कार्यवाहक डीजीपी के रूप में काम कर रहे थे. पिछले 4 सालों से राज्य में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चर्चा और कानूनी खींचतान चल रही थी. पंजाब सरकार ने 2023 में संशोधन बिल भी पास किया था. इसके तहत राज्य स्तर पर कमेटी बनाकर DGP चुनने की बात थी. लेकिन उसे राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिल पाई. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के सख्त रुख के चलते संघ लोक सेवा आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पैनल तैयार किया गया. इसमें गौरव यादव के साथ ही शरद सत्या चौहान और हरप्रीत सिंह सिंधु का नाम शामिल था.

आईपीएस गौरव यादव रिटायर कब होंगे?

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से भेजे गए 3 सीनियर अधिकारियों के पैनल में सबसे सीनियर अधिकारी शरद सत्या चौहान (विज ब्यूरो प्रमुख) और हरप्रीत सिंह सिंधु भी शामिल थे. हालांकि, सरकार ने अनुभव और कार्यशैली को प्राथमिकता देते हुए गौरव यादव के नाम पर मुहर लगा दी. ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, आईपीएस गौरव यादव 30 अप्रैल 2029 को रिटायर होंगे. इस स्थायी नियुक्ति से उन्हें स्पष्ट कार्यकाल मिला है. इससे वे राज्य में कानून-व्यवस्था, ड्रग्स के खिलाफ अभियान और पुलिस आधुनिकीकरण के मामलों पर बिना किसी असमंजस के फैसले ले सकेंगे.

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की शादी पंजाब के पूर्व DGP पीसी डोगरा की बेटी से हुई है.



Source link