‘RIP भाऊ’, सलमान खान ने नाना पाटेकर को दी भावुक श्रद्धांजलि, शाहरुख बोले- वो मुझसे बहुत प्यार करते थे


Last Updated:

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट की वजह से 75 साल की उम्र में निधन हो गया. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके अचानक चले जाने से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. अब सलमान खान और शाहरुख खान ने इस दुखद खबर पर अपना अपना दर्द बयां किया है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

सलमान ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, SRK बोले- वो मुझसे बहुत प्यार करते थेZoom

नाना नाटेकर के निधन पर दुखी हुए सलमान खान-शाहरुख खान. (फोटो साभार: IMDb/Instagram@iamsrk)

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है. फिल्म ‘खामोशी’ के को-स्टोर रहे सलमान खान ने सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर की तस्वीर साझा करते हुए गहरा दुख जताया. वहीं, शाहरुख खान ने नाना पाटेकर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया. किंग खान ने उन्हें अपना मेंटर, आलोचक और दोस्त बताते हुए कहा कि वह झूठी तारीफों के बजाय हमेशा कड़वा सच बोलने वाले इंसान थे.

सलमान खान ने दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और लिखा, ‘नाना..रेस्ट इन पीस भाऊ’. सलमान खान और नाना पाटेकर 1996 की म्यूजिकल फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में साथ नजर आए थे, जिसमें मनीषा कोइराला और सीमा बिस्वास ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं. इस ड्रामा फिल्म में नाना पाटेकर ने जोसेफ ब्रागांजा का किरदार निभाया था, जबकि सलमान राजके रोल में दिखे थे.

शाहरुख खान ने नाना पाटेकर संग पहली मुलाकात का बताया किस्सा

शाहरुख खान ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया. उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार मिले थे, तो शाहरुख बहुत नर्वस थे और अपने बालों से छेड़छाड़ कर रहे थे. नाना ने उनका हाथ झटकते हुए कहा, ‘हीरो की तरह बाल मत बना… तू एक्टर है.’

झूठी तारीफ नहीं करते थे नाना पाटेकर

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘उन्होंने कभी आपकी झूठी तारीफ नहीं की. उन्होंने आपसे वो नहीं कहा जो आप सुनना चाहते थे, बल्कि वो कहा जो आपको सुनना जरूरी था. नाना ऐसे ही थे-साफ-सुथरी बात करने वाले, थोड़े कड़े मिजाज के, ईमानदार और उनकी मुस्कान बहुत प्यारी थी.’

शाहरुख खान ने नाना पाटेकर को बताया अपना टीचर

सुपरस्टार ने बताया कि नाना पाटेकर उनके किस अनोखे अंदाज में अपना प्यार जताते थे. आगे लिखा, ‘वो पहले आप पर चिल्लाते थे, और फिर तीसरी या चौथी बार डांटने के बीच ही आपको एहसास होता था कि वो आपको गले लगा रहे हैं. वो मुझसे प्यार करते थे और मैं भी उनसे प्यार करता था. वो मेरे मेंटर, टीचर, आलोचक और दोस्त थे. ऐसे दोस्त जो कैरम के खेल में मुझे और अपने आसपास के सभी लोगों को बार-बार हराते थे और अपनी जीत का मजा लेते थे.’



Source link