अश्लील कॉन्टेंट से परेशान कंगना रनौत ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, पर्सनैलिटी राइट्स का उठाया मु्द्दा


Last Updated:

फिल्मी सितारे अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं. अब कंगना रनौत ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. एक्ट्रेस का आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना उनकी इमेज, पहचान और नाम का गलत इस्तेमाल हो रहा है, जिसमें अश्लील कॉन्टेंट भी शामिल है. मामले पर अगली सुनवाई 3 फरवरी 2027 को होगी.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

अश्लील कॉन्टेंट से परेशान कंगना रनौत ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजाZoom

कंगना रनौत का फर्जी कॉन्टेंट के खिलाफ पहल. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने नाम, पहचान और इमेज के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने अदालत से अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी से जुड़े अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है. कंगना रनौत का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी पहचान का बिना अनुमति के इस्तेमाल किया जा रहा है. इनमें उनके नाम और पहचान से जुड़े अश्लील और आपत्तिजनक कॉन्टेंट भी शामिल है.

जस्टिस विकास महाजन की एकल पीठ ने कंगना की ओर से दायर याचिका पर संबंधित पक्षों को समन जारी किया है. अदालत ने अंतरिम रोक लगाने की मांग वाली उनकी अर्जी पर भी नोटिस जारी किया है. इस अर्जी के जरिए कंगना ने आपत्तिजनक कॉन्टेंट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है. सुनवाई के दौरान कंगना की ओर से पेश वकील ने अदालत में कहा कि वह सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ पोस्ट किए गए अश्लील और आपत्तिजनक कॉन्टेंट से परेशान हैं. ऐसे कॉन्टेंट को हटाने का आदेश दिया जाए. इस पर अदालत ने कंगना के वकील से उन पक्षों के नाम बताने को कहा, जिनके खिलाफ कॉन्टेंट हटाने का आदेश मांगा जा रहा है.

2027 में होगी केस पर अगली सुनवाई
अदालत ने कंगना की ओर से कुछ पक्षों को मामले से हटाए जाने के बाद नई सूची भी दाखिल करने को कहा है. इस मामले की अगली सुनवाई अब 3 फरवरी 2027 को होगी. कंगना का यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब दिल्ली हाईकोर्ट में मशहूर लोगों के नाम, तस्वीर, आवाज और पहचान के बिना अनुमति इस्तेमाल से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं. खास तौर पर एआई की मदद से बनाए गए नकली वीडियो, डीपफेक, फर्जी विज्ञापन और लोगों की पहचान के कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर कई हस्तियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

कई सितारों ने ली कोर्ट की मदद
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, अभिनेता अर्जुन कपूर, अल्लू अर्जुन, नागार्जुन, वरुण धवन, काजोल, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन समेत कई हस्तियां अदालत से अपनी पहचान और इमेज की सुरक्षा की मांग कर चुकी हैं. गायक जुबिन नौटियाल, फिल्मकार करण जौहर, पॉडकास्ट से जुड़े राज शमानी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अभिनेता नागा चैतन्य भी ऐसे मामलों में अदालत का रुख कर चुके हैं.



Source link