रोहतक. हरियाणा के रोहतक के हसनगढ़ गांव में प्रेमी युगल की हत्या कर नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया. आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही हत्या को अंजाम देने के पीछे क्या वजह रही, इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है.
दरअसस, हरियाणा के झज्जर में आसौदा थाना एरिया में नहर के अंदर 4 अक्टूबर की शाम को एक महिला व एक पुरुष का शव मिला था, जिनकी पहचान दिल्ली निवासी संदीप पुत्र राजसिंह व यूपी निवासी कविता के रूप में हुई. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. गांव हसनगढ़ के रहने वाले दो युवकों ने इनकी हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के लिए नहर में फेंका था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.
बताया जा रहा है कि हसनगढ़ गांव में बीयर पीने के दौरान हुए झगड़े में दिल्ली की युवती और यूपी के युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी. दोनों के शव को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से चेहरा ईंट से कुचलकर नहर में शव फेंक दिए थे. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
दोस्तों से मिलने के लिए आए थे संदीप और कविता
संदीप और कविता दोनों गाड़ी लेकर खरखौदा मोड़ पर गए, जहां अपने 2 दोस्तों नितेश और सुभाष को बीयर लेकर आने के लिए कहा था. दोनों आरोपी जब बीयर लेकर गए तो बीयर पीने के दौरान कविता और संदीप का झगड़ा हो गया. झगड़े के दौरान संदीप ने बीयर की बोतल से कविता की हत्या कर दी.
संदीप कभी दुकान चलाता था
30 सितंबर को संदीप ने की मां से बात