Last Updated:
Jaguar Type 01 EV: Jaguar Land Rover ने न्यूयॉर्क में अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी GT कार Type 01 से पर्दा उठा दिया है. E-Type से इंस्पायर्ड इसका बेहद अलग डिजाइन और बिना रियर विंडो वाला लुक इसे दूसरी लग्जरी कारों से अलग बनाता है. करीब 1.10 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह EV टेक मिलियनेयर्स को टार्गेट करती है. आखिर इसमें ऐसा क्या खास है और Jaguar ने इस कार पर इतना बड़ा दांव क्यों लगाया? जानिए…
Jaguar Type 01 को US मार्केट में अनवील किया गया है.
Jaguar Land Rover ने न्यूयॉर्क में अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी कार Type 01 अनवील की है. ये फोर डोर वाली जीटी कार अल्ट्रा-लॉन्ग बोनेट,बिना रियर विंडो और एडवांस तकनीक से लैस है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,30,500 डॉलर से शुरू होती है. भारत की टाटा मोटर्स के स्वामित्व में ये ब्रिटिश लग्जरी कारमेकर अमेरिकी बाजार में वृद्धि की संभावनाओं पर फोकस कर रही है.
यूरोप में चीनी कारों से कंपटीशन, टैरिफ कॉस्ट और जिओ-पॉलिटिकल अड़चनों के बीच जैगुआर अमेरिकी खरीदारों, खासकर टेक मिलियनियर्स को टार्गेट कर रही है. ये कदम कंपनी के पूरे लाइनअप को इलेक्ट्रिक में शिफ्ट करने की रणनीति का हिस्सा है. आइए इसकी डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक की डिटेल के बारे में जानते हैं.
कार की डिजाइन और खासियत
टाइप 01 का डिजाइन 1960 के दशक की क्लासिक ई-टाइप स्पोर्ट्स कारों से इंस्पायर्ड है, जिन्हें कलेक्टर्स आज भी संजोते हैं. ये 2024 में पेश किए गए ब्राइट पिंक टाइप 00 कॉन्सेप्ट कार का नेक्स्ट फेज़ है, जो ब्रांड रीलांच का हिस्सा था. कार मिनिमल और म्यूटेड शेड्स में उपलब्ध है.
अमेरिकी बाजार पर दांव
अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति उत्साह यूरोप से कम है, इसलिए ज्यादा कीमत वाला ये मॉडल जोखिम भरा है. फिर भी जैगुआर लैंड रोवर यूरोप की चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिकी कस्टमर बेस पर जोर दे रही है.
कंपनी की मौजूदा चुनौतियां
जैगुआर लैंड रोवर पिछले साल हुए साइबर अटैक से उबर रही है, जिसने प्रोडक्शन रोक दिया था. टर्नअराउंड प्लान के तहत कंपनी अगले दो साल में लगभग 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी. पूरे लाइनअप को ईवी में बदलने की योजना है. हालांकि, कुछ इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि धनी खरीदार अभी पेट्रोल इंजन छोड़ने को तैयार नहीं हैं.
लग्जरी ब्रांड्स का रुख
फेरारी की पहली ईवी की आलोचना हुई थी क्योंकि वो पारंपरिक मॉडल से अलग लगती थी. बेंटले ने अपनी पहली ईवी पेश की है, जबकि लैम्बॉर्गिनी ने दशक के अंत तक ईवी न बनाने का फैसला किया है. मैकलारेन ने भी कहा है कि ग्राहकों में पेट्रोल मॉडल छोड़ने की कोई रुचि नहीं दिखी.