Nana Patekar Death News Live: नहीं रहे 75 साल नाना पाटेकर, इंडस्ट्री में शोक की लहर, सुबह-सुबह आंखें हुईं नम

Nana Patekar Death News Live: नहीं रहे 75 साल नाना पाटेकर, इंडस्ट्री में शोक की लहर, सुबह-सुबह आंखें हुईं नम


Last Updated:

Nana Patekar Death News Live: नाना पाटेकर के निधन की खबर ने सिनेमा जगत को स्तब्ध कर दिया है. 75 साल की उम्र में दिग्गज एक्टर ने आखिरी सांस ली. वह गोवा स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्ट…और पढ़ें

Zoom

नाना पाटेकर का निधन आज सुबह-सुबह हुआ.

नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. 75 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. जानकारी के नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था और डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. नाना के निधन की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. करीब पांच दशक लंबे करियर में नाना ने अपने दमदार अभिनय से हिंदी और मराठी सिनेमा में खास पहचान बनाई. उनकी बेबाक संवाद अदायगी और यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे.

Nana Patekar Death News: रवि किशन ने नाना पाटेकर के निधन पर दी भावुक श्रद्धांजलि

अभिनेता-राजनेता रवि किशन ने नाना पाटेकर के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने X पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि नाना जी के साथ उनका बेहद करीबी रिश्ता था. दोनों समय-समय पर बातचीत करते रहते थे. रवि किशन ने कहा कि नाना के अभिनय, सादगी और जिंदगी को देखने के नजरिए से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है.

Nana Patekar Death News: 4 दिन पहले पब्लिक इवेंट में नजर आए थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर का आखिरी पब्लिक इवेंट उनके निधन से महज चार दिन पहले गोवा में हुआ था. 4 अक्टूबर को वह डोना पाउला में आयोजित सम्राट क्लब इंटरनेशनल के इंस्टॉलेशन समारोह में शामिल हुए थे. समाचार एजेंसी PTI की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नाना सफेद कुर्ते और सफेद गमछे में कार्यक्रम को संबोधित करते नजर आए.

Nana Patekar Death News: पिता के मौत से गमगीन बेटा मल्हार

नाना पाटेकर की मौत की खबर ने घरवालों को भी हैरान किया. बेटे मल्हार पिता के निधन की खबर से बेहद गमगीन है. मल्हार ने कहा कि फिलहाल उनके पास घटना से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं है. वो गोवा पहुंचकर पूरी जानकारी लेंगे. 8 अक्टूबर को अचानक से आई नाना पाटेकर की मौत की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है.

Nana Patekar Death News: 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका: डॉक्टर

नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया. शुरुआती जांच के मुताबिक, उन्हें जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट हुआ था. मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, ‘लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका, एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा.’

Nana Patekar, Nana Patekar Death, Nana Patekar Death News, नाना पाटेकर, नाना पाटेकर डेथ, नाना पाटेकर डेथ न्यूज, नाना पाटेकर निधन खबर
नाना पाटेकर का निधन हो गया.



Source link