Last Updated:
Patna News: पटना में आज बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. शहर के 24 इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी. पश्चिम दरवाजा फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी. वहीं, महाराजगंज फीडर की सप्लाई दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ठप रहेगी.
पटना में आज बिजली कटौती की जाएगी. (फाइल फोटो)
पटनाः पटना में रहने वालों के लिए काम की खबर है. आज शहर में बिजली सप्लाई कई इलाकों में बाधित रहेगी. त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था रखने के लिए विभाग की तरफ से मरम्मत और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा. यही वजह है किु गुलजारबाग विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले 24 इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
2 घंटे बंद रहेगी बिजली
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गुलजारबाग के पश्चिम दरवाजा फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इस दौरान विभाग की टीम जरूरी मेंटनेंट का काम करेगी. इसका असर पश्चिम दरवाजा और उससे जुड़े आसपास के इलाकों पर पड़ेगा.
महाराजगंज फीडर में दोपहर बाद कटौती
वहीं, महाराजगंज फीडर से जुड़े इलाकों में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. यानी इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को करीब दो घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.
इन इलाकों में पड़ेगा असर
बिजली कटौती का असर गुलजारबाग क्षेत्र के कई प्रमुख इलाकों में पड़ेगा. इनमें सादिकपुर पुलिस चौकी, बेलवरगंज, फायर स्टेशन, ओल्ड सिटी कोर्ट, दुर्गा चरण लेन, नगर निगम ऑफिस, मैलीटाई, बकरियां टोला, डंका इमली, सिटी कोर्ट और गायघाट समेत आसपास के इलाके शामिल हैं.
त्योहार से पहले किया जा रहा मेंटेनेंस
बिजली विभाग की ओर से यह मेंटेनेंस काम पर्व-त्योहार के पहले किया जा रहा है. जिससे कि आने वाले दिनों में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो. बिजली कटौती को देखते हुए संबंधित इलाकों के लोगों को जरूरी काम पहले पूरा करने की सलाह दी गई है. खासकर बिजली से जुड़े जरूरी उपकरणों को चार्ज रखने और पानी की व्यवस्था पहले से करने से लोगों को कटौती के दौरान परेशानी कम हो सकती है.