Agri Tips: कर रहे हैं गोभी की खेती? अपनाएं ये तरीका, बंपर पैदावार के साथ फूल का साइज भी होगा बड़ा

Agri Tips: कर रहे हैं गोभी की खेती? अपनाएं ये तरीका, बंपर पैदावार के साथ फूल का साइज भी होगा बड़ा


होमताजा खबरकृषि

कर रहे हैं गोभी की खेती? अपनाएं ये तरीका, बंपर पैदावार के साथ बड़ा होगा फूल

Last Updated:

Cauliflower Farming Tips in Bhagalpur: भागलपुर में किसान गेहूं-मक्का छोड़ गोभी की खेती कर रहे हैं. सही पैदावार और बड़े फूल पाने के लिए खेत की महीन जुताई, गोबर खाद, सरसों खल और कीटनाशक का इस्तेमाल जरूरी है. रोपाई के बाद शुरुआत में पौधे की ज

Cauliflower Farming High Yield Tips: लोग गेहूं मक्का छोड़ सब्जी की खेती पर अत्यधिक रुचि ले रहे हैं. क्योंकि यह खेती खेत से ही मुनाफा देना शुरू कर देती है. जिसकी वजह से आसानी से उन्हें पैसे भी मिल जाते हैं, और अन्य खेती से अच्छा खासा मुनाफा भी मिल जाता है. लेकिन कई बार गोभी की खेती करने में लोग गलती कर बैठते हैं. जिसके कारण उनका गोभी सही से नहीं खिलता है, और उसका दाम काफी कम मिल जाता है. ऐसे में सबसे बड़ा जो एक कारण होता है वह होता है गोभी के खेत को तैयार करना. आप इसको किस तरीके से तैयार कर रहे हैं सबसे पहले इसको समझते हैं. इसी पर पूरा गोभी की खेती निर्भर होती है.

कैसे करें गोभी का खेत तैयार
जब इसको लेकर गोभी की खेती कर रहे किसानों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देखिए गोभी का खेत तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको महीन जुताई करनी होगी. उसके बाद इसमें गोबर का खाद सरसों का खल और एक कीटनाशक दवाई का छिड़काव पहले से ही मिट्टी में ही कर दें. अगर बाढ़ क्षेत्र में आप करना चाह रहे हैं तो इसकी कोई आवश्यकता नहीं है. पानी जैसे ही निकले आप इसकी तुरंत रोपाई कर दें. उसके बाद इसके पौधे के जड़ में सारी चीज डालें नहीं तो आपकी खेती लेट हो जाएगी.

अपनाएं ये विधि, फूल का साइज होगा बड़ा
खेत तैयार हो जाने के बाद इसमें यह सारी चीज डाल दें. फिर एक सप्ताह तक इस खेत को ऐसे ही छोड़ दें. उसके बाद इसको लगाने की दो विधि है. एक आप पहले पूरे खेत का पटवन कर दें. उसके बाद लगाए दूसरा आप लगाकर उसके बाद इसकी सिंचाई करें. उन्होंने बताया अगर आप लगाने के बाद सिंचाई करते हैं, तो यह ध्यान रहे पूरे खेत की सिंचाई नहीं करनी है. आपको पौधे के जड़ में एक सप्ताह तक पानी डालना है. जब पौधे का जड़ पकड़ ले, तब आप पूरे खेत की सिंचाई कर सकते हैं. नहीं तो पौधा पूरी तरीके से गल जाएगा. इस विधि से करने पर फूल का साइज काफी बड़ा होगा.



Source link